फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: अरविंद ने लिखा-पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वो नहीं मानी...छह साल में तबाह हो गया कुनबा

Wed, 20 Apr 2022 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Suicide Case Arvind wrote in the suicide note - explained to his wife many times but she didnt agree
Prayagraj Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फूलपुर के डोकरी गांव में रहने वाला अरविंद कुमार मौर्य (38) और उसकी दादी ललिता देवी (80) घर में मृत मिले। अरविंद फांसी पर

लटका मिला तो बुजुर्ग का शव तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फांसी लगाकर जान देने वाले अरविंद कुमार मौर्य ने सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही चरित्र पर सवाल उठाए हैं। यह भी लिखा कि पत्नी गालीगलौज करती है और ससुरालवाले भी आए दिन झगड़ा करते हैं। इन सब बातों से वह तंग आ गया है और यह कदम उठा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन भी लोगों का नाम लिखा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट में अरविंद ने यह भी लिखा है कि उसने पत्नी को कई बार समझाया। लेकिन वह उससे ही झगड़ने लगती थी। आए दिन इस बात को लेकर कलह होती थी। 
Prayagraj Suicide Case Arvind wrote in the suicide note - explained to his wife many times but she didnt agree
suicide in Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को यह भी बात पता चली है कि मायकेजाने के बाद भी उनके बीच फोन पर गालीगलौज होती रहती थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट
को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। मृतक की लिखावट से मिलान कराया जाएगा।
 
Prayagraj Suicide Case Arvind wrote in the suicide note - explained to his wife many times but she didnt agree
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
किसकी लगी नजर, छह साल में तबाह हो गया कुनबा
डोकरी गांव में अरविंद की खुदकुशी और बुजुर्ग की मौत के मामले का लेकर ग्रामीण स्तब्ध दिखे। उनके बीच इस बात की भी चर्चा होती रही कि इस कुनबे को
किसी की नजर लग गई। जिससे छह साल के भीतर पूरा परिवार तबाह हो गया। दरअसल इससे पहले उसके पिता व भाई भी जान दे चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Suicide Case Arvind wrote in the suicide note - explained to his wife many times but she didnt agree
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले भी इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा था। तब अरविंद के पिता रामकुमार ने पहले अपनी पत्नी भागमनी देवी और बेटी
मनीषा को जहर देकर मार दिया था और इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
Prayagraj Suicide Case Arvind wrote in the suicide note - explained to his wife many times but she didnt agree
Prayagraj Suicide Case - फोटो : अमर उजाला
इससे दो साल पहले भी परिवार में एक दुखद घटना हुई थी। तब अरविंद का भाई नागेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इन घटनाओं के पीछे घरेलू कलह वजह मानी गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed