प्रयागराज के भड़ेवरा बाजार में रविवार दोपहर इकट्ठा हुई भीड़ अचानक उग्र हो गई। जब तक वहां के दुकानदार कुछ समझ पाते, दुकानों में पत्थर बरसने लगे। यह देखकर कुछ दुकानदार शटर बंद कर अंदर छिप गए तो कुछ दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। भीड़ के अचानक हमलावर होने से कई दुकानों के बाहर सजे अपने सामान को भी दुकानदार नहीं हटा पाए।
सब्जी की दुकान लगाने वाले राम खेलावन पाल ने बताया कि वह बाजार में दुकान के बाहर सब्जी बेचते हैं। अचानक हुए घटनाक्रम में वह दुकान छोड़कर चले गए तो उपद्रव करने वाले दुकान का नुकसान करने के साथ ही गल्ले में रखी 10 हजार नकदी भी उठा ले गए।
2 of 11
उपद्रवियों द्वारा नैनी पुलिस की तोड़ी गई गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिठाई की दुकान चलाने वाले सुशील पांडेय ने बताया कि पत्थरबाजी के कारण दुकान के साथ काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी तरह दुकान के अंदर छिपकर उन्होंने जान बचाई।
3 of 11
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई पुलिस की गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रकाश मिश्र की बुक डिपो, श्याम नारायण मिश्र, दिनेश द्विवेदी, छोटेलाल और रमेश द्विवेदी आदि की दुकानों में भी पत्थरबाजी की गई। सभी ने छिपकर खुद को उपद्रवियों से बचाया।
4 of 11
करछना के भड़ेवरा में बवाल में बाद तोड़े गए वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करछना बवाल में 54 नामजद समेत 604 पर केस दर्ज, 75 गिरफ्तार
प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के मामले में 54 नामजद समेत कुल 604 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 75 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में 52 नामजद आरोपी हैं जबकि 23 अन्य आरोपी वह हैं, जिन्हें वीडियो फुटेज से चिह्नित किया गया है।
5 of 11
करछना थाने में बैठाए गए उपद्रवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों में भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल
आरोपियों में भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इससे पहले पांच थाना क्षेत्रों के 18 गांवों में रात भर चली कार्रवाई के दौरान आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस जुटी रही।