{"_id":"6264d14c47d5c624c34ad61a","slug":"prayagraj-murder-case-five-family-members-killed-killers-did-not-even-touch-the-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जघन्य हत्याकांड: बहू और बेटी के अस्तव्यस्त थे कपड़े, हत्यारों ने मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जघन्य हत्याकांड: बहू और बेटी के अस्तव्यस्त थे कपड़े, हत्यारों ने मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया
Sun, 24 Apr 2022 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जिले का गंगापार इलाका एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा। थरवई के खेवराजपुर में अधेड़ दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। उन्हें पीट-पीटकर और नुकीले हथियार से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों में दंपती की बहू व बेटी भी शामिल हैं। हत्यारों ने दंपती की एक साल की पौत्री को भी मार डाला। कत्ल के बाद घर के एक कमरे को आग के हवाले कर हत्यारे फरार हो गए। खास बात यह कि दंपती की एक अन्य पौत्री सुरक्षित मिली। पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार भोर में 4.30 बजे के करीब घर से धुआं निकलता देख कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो भीतर का दृश्य देखकर दहल उठे। आंगन में दंपती, उनकी बेटी और बरामदे में बहू व एक साल की साक्षी खून से लथपथ मृत पड़े थे। जबकि पांच साल की मीनाक्षी बिस्तर पर पड़ी बिलख रही थी।
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
बरामदे से सटे हुए कमरे में आग लगी थी और यहीं से धुआं निकल रहा था। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और फिर आग पर काबू पाया गया। एक परिवार की पांच लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। जानकारी पर सुनील और डीएम-एसएसपी समेत तमाम अफसर भी पहुंच गए। बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया।
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बहू व बेटी के अस्तव्यस्त थे कपड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती की बहू व बेटी के कपड़े अस्तव्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ अनहोनी हुई है। पांचों के सिर व चेहरों पर चोट के निशान थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीट-पीटकर व नुकीले हथियार से गोद-गोदकर उनकी हत्या की गई। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में लगी रही। मौके पर डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी से बहस करते परिजन और ग्रमीण।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया हत्यारों ने
सुनील ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। पत्नी मऊआइमा की रहने वाली थी। जीवन यापन के लिए उसने प्रयाग स्टेशन के पास गुमटी खोल ली थी। दुकान देर रात तक खुली रखने केलिए रोज घर आना संभव नहीं हो पाता था, ऐसे में वह दो-तीन दिन पर एक बार घर आता था। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी घरवालों से बात हुई थी और तब सब कुछ सामान्य था।

थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके जांच करते आईजी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पिता के पास ही मोबाइल फोन था और इसी से वह पत्नी व बच्चों से बात करता था। खास बात यह कि हत्यारों ने राजकुमार के मोबाइल फोन को हाथ तक नहीं लगाया। जांच पड़ताल के दौरान यह घटनास्थल से ही बरामद हुआ जिस पर फोरेंसिक टीम ने उसे कब्जे में ले लिया।