फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Face of visually impaired Vivek, getting a smartphone in the hands of Modi

प्रयागराजः मोदी के हाथों स्मार्टफोन पाकर खिला दृष्टिबाधित विवेक का चेहरा, पीएम के साथ ली सेल्फी

Sat, 29 Feb 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Feb 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Face of visually impaired Vivek, getting a smartphone in the hands of Modi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शहर के लिए सिविल लाइंस विवेक मणि त्रिपाठी के पिता इंद्रमणि त्रिपाठी शिक्षक हैं। विवेक बचपन से दृष्टिबाधित हैं। हालांकि उनमें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन


19 साल के विवेक डीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बाद भी वह मोबाइल धड़ल्ले से चलाते हैं। उन्होंने अपने मोबाइल में टॉकबैक एप डाउनलोड किया है, जिससे अपना काम कर लेते हैं। वह दृष्टिबाधित साथियों को इसका ज्ञान देते हैं। वह मोबाइल पर अपनी पढ़ाई भी कर लेते हैं। बोले- विवेक, यह उनके जीवन की एक उपलब्धि है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रधानमंत्री के हाथों स्मार्ट मोबाइल फोन मिलने के बाद विवेक की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह फूले नहीं समा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही विवेक से मिले हुए मोबाइल फोन से साथ में एक सेल्फी लेने की बात कही तो खुशी दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से यह सम्मान पाने से विवेक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  वह कहते हैं कि यह पल भले ही देख नहीं सके हैं, लेकिन इसे महसूस जरूर किया है। यह हमारे ही नहीं सभी दृष्टिबाधित साथियों के लिए गौरव का पल है। वह इस सेल्फी को जीवन भर संजो के रखेंगे। यह उनके जीवन की एक उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed