प्रयागराज में आयोजित दिव्यांगजन और वृद्धजन उपकरण वितरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही दिव्यांगों के दुख को समझने का कार्य किया है। सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक दिव्यांग की भूमिका होगी। दिव्यांगों का जीवन देखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
पीएम ने कहा कि प्रयागराज इंसाफ की भी नगरी हैं। प्रत्येक रोज यहां पर हजारों हजार लोग न्याय की आस में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह कुंभ की नगरी है। पिछले वर्ष के कुंभ की याद ताजा करते हुए कहा कि मुझे सफाईकर्मियों का चरण धोने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के बाद पीएम ने कहा कि यह उपकरण तो मात्र सहायक हैं। असली शक्ति तो दिव्यांगों का उनका धैर्य है जो उन्हें हर पल जूझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पीएम मोदी ने परेड मैदान में आयोजित दिव्यांगजन कुंभ कार्यक्रम में कहा कि उन्हें दिव्यांगों और वृद्धजनों की सेवा का अवसर मिला है। किसी को ट्राई साइकिल, किसी को सुनने की मशीन मिली है। उपकरण तो सिर्फ सहयोगी है। असली शक्ति तो आपका धैर्य है। आपने मुश्किलों का सामना किया है। आपके जीवन से मुझे प्रेरणा मिलती है।
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि सरकार का यह दायित्व है कि सबका भला हो और सबको न्याय मिले। यही मंत्र सबका साथ और सबका विकास का है। सरकार सबका जीवन आसान बनाने का कार्य कर रही है।130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। दिव्यांगों का दुख इस सरकार ने समझा है। इसके पहले इतना ध्यान कभी नहीं दिया गया।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
हमारी सरकार ने आपका साथी बनकर आपकी दिक्कतों को समझने का प्रयास किया है। बीते पांच साल में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कैंप लगाए गए जिसमें दिव्यांगजनों को 380 करोड़ से भी के उपकरण बांटे गए। इसके विपरीत भाजपा की सरकार ने अब तक 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का उपकरण बांट चुकी है और यह क्रम लगातार जारी है। पिछली सरकार की तुलना में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई गुना से ज्यादा धनराशि विकलांगों के कल्याण के लिए खर्च कर चुकी है।
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का कल्याण तभी किया जा सकता है जब दिव्यांगों के प्रति संवेदना हो। जब एक भारत श्रेष्ठ भारत को और मजबूत करने की कल्पना हो तब जाकर ऐसा होता है। आने वाले समय में प्रयागराज का कोई दिव्यांग चेन्नई या कहीं दूसरे राज्य में जाएगा तो उसे भाषा की दिक्कत नहीं होगी।
नोट को भी दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है। सिक्कों को भी इसी तरह ढाला जा रहा है कि वह छूकर पहचान सकें कि कितने का सिक्का है। मोदी ने प्राइवेट चैनलों के प्रति आभार जताया जो दिव्यांगों के लिए साइनेज के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। दूरदर्शन विशेष रूप से बधाई का पात्र है।