महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत मामले में सीबीआई की ओर से कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ बुधवार को भी जारी रही। सीबीआई की टीम दोपहर तक मुख्य आरोपी आनंद गिरि से पूछताछ करती रही। इस दौरान उसके मोबाइल की भी जांच पड़ताल की गई। फिलहाल डाटा रिकवरी नहीं हो सकी और दोपहर बाद सीबीआई की एक टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। माना जा रहा है कि टीम अब आनंद गिरि के लैपटॉप की तलाश में जुटी है।
प्रयागराज : मोबाइल से डाटा नहीं हुआ रिकवर, अब आनंद गिरि के लैपटॉप की तलाश में जुटी सीबीआई
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:54 PM IST
सार
आनंद गिरि को लेकर उत्तराखंड गई सीबीआई उसके लैपटॉप को भी बरामद करने का प्रयास करेगी, जिसमें कहा जा रहा है कि नरेंद्र गिरि मौत मामले से संबंधित कई राज मौजूद हैं और उसमें ब्लैकमेल से संबंधित कथित आडियो और वीडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन