फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड जोन की तरफ तेजी से बढ़ रहा है प्रयागराज, संक्रमितों की संख्या 33 तक पहुंची

Sat, 16 May 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Prayagraj is moving fast towards the Red Zone, the number of infected reaches 33
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रयागराज के भी रेड जोन में जाने का खतरा बन गया है। मात्र 10 दिनों मेें 17 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही सात नए हॉटस्पॉट भी बन गए हैं। मुश्किल यह कि कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों की लंबी सूची तो है ही, संवदेनशील राज्य महाराष्ट्र और गुजरात से रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है। अफसरों का कहना है कि ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्र्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। 



रेड जोन का निर्धारण केंद्र सरकार की ओर से किया जाता है। इसमें मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, नए हॉटस्पॉट, संक्रमण का खतरा आदि पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि, प्रयागराज की स्थिति को लेकर अफसर स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन जिले के रेड जोन में जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। जिले में अब तक 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Prayagraj Corona Update: Prayagraj is moving fast towards the Red Zone, the number of infected reaches 33
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के पॉजिटिव पाए गए दो मरीज भी पहले से यहां भर्ती थे। इस तरह से यह संख्या 33 हो गई है। इनमें से नौ ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह से 23 अब भी सक्रिय हैं। इनमें से 12 लोग बृहस्पतिवार को ही पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी, संख्या एक दिन में दोगुनी हो गई। इससे पहले 12 मई को दो तथा पांच को पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। मई के पहले पखवारे में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी दोगुनी से अधिक हो गई है। दो मई से पहले जिले में पांच हॉटस्पॉट थे, अब इनकी संख्या 12 हो गई है। 

Prayagraj Corona Update: Prayagraj is moving fast towards the Red Zone, the number of infected reaches 33
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रवासियाें में दिखा लक्षण तो होगी जांच, चलेगा अभियान

बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी के साथ संक्रमण का अंदेशा भी बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी तरह का लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का जांच कराने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को बैठक में प्रवासी लोगों में पाए जाने वाले लक्षण की रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया। साथ ही बाहर से आए लोगों का डिटेल संबंधित पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Prayagraj is moving fast towards the Red Zone, the number of infected reaches 33
prayagraj news - फोटो : prayagraj

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि अभी तक 22 हजार से अधिक प्रवासियों का डिटेल पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। बैठक में हॉटस्पॉट घोषित स्थलों में व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने हॉटस्पॉट घोषित होने के दो घंटे के भीतर समस्त कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है। डीएम ने क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था, बाहर से आने वालों को होम क्वारंटीन किए जाने आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Prayagraj is moving fast towards the Red Zone, the number of infected reaches 33
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 33

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसकी संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सबसे अधिक मामले बृहस्पतिवार को 10 मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई ने बताया कि जिले में वर्तमान में 23 मामले एक्टिव हैं।

लेवल-1 हॉस्पिटल मेें प्रयागराज के 16, फतेहपुर-6, कौशांबी-7 और प्रतापगढ़-4 के कुल मिलाकर 33 मरीज भर्ती हैं। जबकि एसआरएन में 11 लोगों का उपचार चल रहा है। इसमें सात लोग प्रयागराज के हैं। सीएमओ ने बताया कि फतेहुपर और प्रतापगढ़ के एक-एक मरीजों का उपचार प्रयागराज में चल रहा था। इसलिए उनकी गणना भी प्रयागराज के कोरोना मरीजों में की जा रही है। लेवल-वन हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ0 वीके मिश्रा ने बताया कि भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed