फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में एसआरएन के दो जूनियर डॉक्टर, दो आरपीएफ जवान समेत 45 नए संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 45 new infected including two junior doctors of SRN Hospital-two RPF Constable in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी करीब चार दर्जन नए मामले सामने आए हैं। इसमें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के दो जूनियर डॉक्टर, तीन स्वास्थ्य कर्मचारी, दो आरपीएफ जवान, रिजर्व पुलिस लाइन का एक जवान शामिल हैं।

Prayagraj Corona update: 45 new infected including two junior doctors of SRN Hospital-two RPF Constable in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

त्रिवेणी बांध के एक परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन बच्चे और एक युवती है। इस तरह कुल 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह लोगों में एंटीजन टेस्ट से संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि सात की जांच प्राईवेट लैब में हुई है। बाकी सभी में कोरोना की पुष्टि मेडिकल कॉलेज ने की है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। कहा कि रविवार को आए मामलों के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़कर 642 हो गई है।

Prayagraj Corona update: 45 new infected including two junior doctors of SRN Hospital-two RPF Constable in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एसआरएन चिकित्सालय में हफ्ते भर पहले सर्जरी इमरजेंसी का एक जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव आया था। उसके बाद आर्थो विभाग के तीन डॉक्टर पॉजिटिव आए। रविवार को भी आर्थो और सर्जरी विभाग से एक-एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही एसआरएन का 53 वर्षीय व 27 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि एक अन्य 24 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित है।  शनिवार को एसआरएन के पांच कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। इस तरह से तीन दिनों में यहां कुल 14 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 45 new infected including two junior doctors of SRN Hospital-two RPF Constable in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उधर, त्रिवेणी बांध इलाके में रहने वाले एक परिवार से पांच वर्ष का बच्चा, 10 व 11 वर्षीय बच्ची और 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा तुलारामबाग से 29 वर्षीय, करेली से 24 व 51 वर्षीय, नया पुरवा करेली से 26 व 31 वर्षीय, ओल्ड कटरा से 52 वर्षीय, कीडगंज से 45 व 19 वर्षीय, तेलियरगंज से 31 वर्षीय, मेजा से 46 वर्षीय, मांडा से 80 वर्षीय, लीडर रोड से 45 वर्षीय, ओल्ड एटीसी से 30 वर्षीय, झूंसी से 31 वर्षीय, 57 वर्षीय, 58 वर्षीय व 57 वर्षीय, टैगोर टाउन से 37 वर्षीय, मुंडेरा से 27 वर्षीय, दरभंगा कॉलोनी से 45 वर्षीय, चौक से 45 वर्षीय, थार्नहिल रोड सिविल लाइंस से 50 वर्षीय, शांतिपुरम से 45 वर्षीय, अतरसुइया से 20 वर्षीय, सहसों से 23 वर्षीय, चौक गंगा दास से 48 वर्षीय, मुट्टीगंज रानी फूलपुर का हाता से 22 वर्षीय, 55 वर्षीय, प्रीतमनगर से 24 वर्षीय, 49 वर्षीय, जसरा से 35 वर्षीय,  चौक से 18 वर्षीय, आरपीएफ बैरक लाइन से दो जवान, रिजर्व पुलिस से एक जवान पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona update: 45 new infected including two junior doctors of SRN Hospital-two RPF Constable in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में दो दर्जन से अधिक इलाके नए हॉटस्पॉट भी बने हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी। उधर, सीएमओ की सूचनानुसार रविवार को 279 के नमूने लिए गए हैं जबकि, 462 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed