फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update : प्रयागराज में दो दिनों में मिले 283 नए संक्रमित, पांच की मौत

Mon, 17 Aug 2020 01:14 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Aug 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 283 new infected in Prayagraj in two days, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में दो दिनों में कोरोना के 283 नए संक्रमित मिले हैं। 15 अगस्त को जहां 141 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं 16 अगस्त को भी 142 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पांच लोगों की मौत भी हो गई। तीन की मौत 15 अगस्त को हुई, जबकि दो लोगों की मौत रविवार को हुई है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो दिनों में 172 लोगों को छुट्टी दी गई है, जबकि 210 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। होम आइसोलेशन में अब तक 1135 लोग जा चुके हैं। 

Prayagraj Corona Update: 283 new infected in Prayagraj in two days, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 5451 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें से 2445 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 66 फीसदी पहुंच गया है। रविवार को एक्टिव केसों की संख्या 1717 थी और होम आइसोलेशन में 1591 लोग जा चुके हैं। कोविड-19 के टेस्ट के लिए 1477 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया था। इसके साथ 1406 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

Prayagraj Corona Update: 283 new infected in Prayagraj in two days, five dead
prayagraj - फोटो : prayagraj
कोटवां-बनी में 41 , रेलवे में 39, कालिंदीपुरम में 76, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 29, बेली में 63, एसआरएन में 145 और निजी अस्पताल में 32 मरीज भर्ती हैं। रविवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोटवा-बनी से आठ, कालिंदीपुरम से 18, रेलवे से 14, यूनानी मेडिकल कालेज से 16, बेली से 12, एसआरएन से 16 और निजी अस्पताल से आठ लोगों को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 283 new infected in Prayagraj in two days, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ने रविवार को तीन डॉक्टर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर, एनटीपीसी पॉवर प्लांट के दो जनरल मैनेजर, जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, बमरौली एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल सहित कुल 142 लोगों को भी चपेट में ले लिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पहली बार बमरौली एयरपोर्ट का हेड कांस्टेबल पॉजिटिव आया है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 283 new infected in Prayagraj in two days, five dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रविवार को एनटीपीसी बारा के दो जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक, कौशांबी जिला अस्पताल के सर्जन, जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रोफेसर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दो स्टाफ नर्स, बमरौली एयरपोर्ट के हेड कांस्टेबल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के क्षेत्रीय प्रबंधक, नगर निगम का इंस्पेक्टर, आबकारी विभाग का कर्मचारी, इफको के चार सिक्योरिटी गार्ड, अलोपीबाग स्थित वेद पाठशाला के दो छात्रों में भी संक्रमण मिला है। इफको व एनटीपीसी के कई कर्मचारी पहले भी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed