फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में ग्रीस नागरिक, एक डॉक्टर, तीन बालिकाओं समेत 23 नए कोरोना मरीज मिले

Tue, 07 Jul 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jul 2020 12:37 AM IST
सार

कोरोना मीटर 
  • कुल संख्या  435
  • नए मरीज   23
  • ठीक हुए   4
  • एक्टिव केस 139
  • कुल ठीक होकर घर गए 282
  • हॉटस्पॉट       209
  • मौत 14

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 new corona patients including three girls a Greece citizen and a doctor
prayagraj news: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रयागराज के सिविल लाइंस का एल्गिन रोड सील कर दिया गया। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार कम नहीं हो रही है। सोमवार को 23 नए पॉजिटिव केस आए। इसमें एक ग्रीस नागरिक, करेली निवासी फिजीशियन, बालिकागृह की तीन बालिकाओं के साथ कुल 23 लोग पॉजिटिव आए हैं।



रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले दर्जनों लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन करा दिया गया है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि सभी की जांच कराई जाएगी। 23 नए मरीज आने से कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 436 हो गई है। इसके साथ ही नौ नए हॉटस्पॉट भी बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन इलाकों में कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।

Prayagraj Corona Update: 23 new corona patients including three girls a Greece citizen and a doctor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पॉजिटिव आया ग्रीस का नागरिक सिविल लाइंस एल्गिन रोड पर रहता है। वह बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है और उसका सिविल लाइंस में ही ऑफिस है। संक्रमित व्यक्ति के अपार्टमेंट में दो हफ्ते पहले एक ही परिवार से तीन लोग पॉजिटिव आए थे।

हालांकि तीनों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है और तीनों घर जा चुके हैं। पहले यह विदेशी नागरिक सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने गया था। अस्पताल के संचालक व डॉक्टर ने उसे जांच कराने की सलाह दी थी। सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, एसआरएन के संदिग्ध वार्ड में भर्ती करेली निवासी डॉक्टर की रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आ गई। वह पहले कॉल्विन में तैनात थे।

Prayagraj Corona Update: 23 new corona patients including three girls a Greece citizen and a doctor
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सेवानिवृत होने के बाद निजी प्रैक्टिस करते हैं। बुखार की शिकायत होने पर वह यहां दिखाने आए थे। डॉक्टर के साथ सुलेमसराय का एक युवक भी पॉजिटिव आया है। जबकि, जार्जटाउन निवासी एसआरएन अस्पताल का 32 वर्षीय जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव आया है। उसे खांसी, बुखार की शिकायत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 new corona patients including three girls a Greece citizen and a doctor
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बैंक कर्मी खौफजदा, रोज सैनिटाइजेशन की मांग

बैंक की शाखाओं में कोरोना वायरस के अटैक से अफसरों और कर्मचारियों में भय का माहौल है। हर शाखा को रोजाना सैनिटाइज करने समेत अन्य इंतजाम की मांग की गई है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए एक बार फिर से गाइडलाइन जारी की गई है।

सिविल लाइंस स्थित निजी बैंक  में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इनसे पहले एक सरकारी बैंक के कई अफसर और कर्मचारी कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, एक अन्य बैंक के दो कर्मचारियों के भी पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। इस तरह से लगातार बैंक कर्मियों के संक्रमित होने से कर्मचारियों में भय व्याप्त है। महीने के पहले सप्ताह में शाखाओं में भीड़ और बढ़ गई है। ऐसे में खतरा और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 23 new corona patients including three girls a Greece citizen and a doctor
prayagraj news - फोटो : prayagraj
ऐसे में कर्मचारियाें की ओर से रोजाना सैनिटाइजेशन, सभी को मास्क दिए जाने, बिना मास्क किसी ग्राहक को परिसर में प्रवेश नहीं देने, अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश दिए जाने समेत अन्य निर्देशों को कड़ाई से लागू करने की मांग की गई है। पंजाब नेशनल बैंक के शशिकांत श्रीवास्तव और इंडियन बैंक के मदनजी उपाध्याय का कहना है कि इसके लिए प्रबंधन को लिखा गया है। इसके लिए सभी शाखा में यूनियन के प्रतिनिधियों को भी इसे सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा प्रबंधन की ओर से भी कई कदम उठाए गए हैं। एसबीआई की त्रिवेणी शाखा में सोमवार को जांच और सैनिटाइजेशन के बाद ही ग्राहकों को प्रवेश दिया गया। उनसे आने का कारण भी पूछा जा रहा था। इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी इसी तरह का माहौल रहा। अफसरों का कहना था कि ज्यादातर शाखाओं में इस तरह की व्यवस्था लागू की गई है। 

65 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों की भीड़

10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को कोरोना का अधिक खतरा है। इसके मद्देनजर इन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके विपरीत बैंकों में पहुंचने वालों ग्राहकों में ऐसे बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इन दिनों पेंशनर्स की कतार और लंबी हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed