फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: 164 नए कोरोना संक्रमित मिले, 61 को मिली छुट्टी, दो लोगों की मौत

Tue, 18 Aug 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 164 new corona infected, 61 discharged, two dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक दिन पहले के मुकाबले सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई। सोमवार को 164 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 64 लोगों को छुट्टी दी गई जबकि, 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कोरोना से अब तक कुल 5615 लोग संक्रमित हुए हैं।



रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1705 है। 1247 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। 2566 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। सोमवार को कोटवा-बनी से सात, कालिंदीपुर से 19, रेलवे से आठ, एसआरएन अस्पताल से 16 की छुट्टी की गई। जबकि, एसआरएन में प्रयागराज के 128, कोटवा-बनी में 49, कालिंदीपुरम में 55, यूनानी में 28, निजी अस्पताल में 32, बेली में 77 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 1763 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है जबकि 1275 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Prayagraj Corona Update: 164 new corona infected, 61 discharged, two dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना से महिला सहित दो की मौत 

कोरोना से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। दोनों एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती थे। मौत के बाद दोनोें को शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। इसमें एक हंडिया की 55 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 72 वर्षीय बुजुर्ग है। 17 लोगों को संदिग्ध हालत में भर्ती किया गया है। एसआरएन के डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि हंडिया की महिला 12 अगस्त को भर्ती हुई थी। उसे गुर्दे में दिक्कत, निमोनिया हो गया था। रविवार की रात साढ़े बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Prayagraj Corona Update: 164 new corona infected, 61 discharged, two dead
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दूसरी मौत 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। बुजुर्ग बीपी, शुगर और सीओपीडी की चपेट में था। वह नौ अगस्त को पॉजिटिव आने के बाद भर्ती हुआ था। सोमवार की शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई। उधर, शासन की ओर से जारी सूची में मरने वालों का आंकड़ा 102 पहुंच गया है। हालांकि, डॉ0 ऋषि ने बताया कि इसमें कई नाम दूसरे जिलों के शामिल किए गए हैं। जो बाद में उनकी आईडी अपडेट होने के बाद हटाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 164 new corona infected, 61 discharged, two dead
prayagraj - फोटो : prayagraj

रीवा के एक व्यक्ति की मौत

कोरोना से सोमवार को रीवा के 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। यह 15 अगस्त को भर्ती हुआ था। रविवार की रात ढाई बजे उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार फाफामउ में कराया गया है।  

सर्किट हाउस कर्मचारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना सोमवार को सर्किट हाउस भी पहुंच गया। सर्किट हाउस का एक कर्मचारी संक्रमित हो गया है। इसके अलावा पॉजिटिव आने वालों में 108 नंबर एंबुलेंस के दो चालक, एक ईएमटी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता, सर्किट हाउस का कर्मचारी, एसआरएन का लैब तकनीशियन, होलागढ़ का लेखपाल, एसबीआई बहादुरपुर ब्रांच का कर्मचारी, रेलवे का गार्ड, इफको का एक गार्ड, प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक, चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बेसिक हेल्थ वर्कर, दारागंज का सिपाही पॉजिटिव आया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आए 164 लोगों में 26 की आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है। सात की निजी पैथोलॉजी से, 120 का एंटीजन टेस्ट से और 18 की ट्रू नॉट से हुई है।
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 164 new corona infected, 61 discharged, two dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
शहर में नौ और देहात में 23 स्थानों पर कराएं कोरोना की जांच
कोरोना की जांच के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए शहर में नौ और ग्रामीण इलाकों के सभी 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, झूंसी, फाफामऊ और नैनी में एक-एक सेंटर स्थापित कर रखा है। यहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एंटीजन जांच हो रही है। इसके अलावा केपी कम्युनिटी में स्थायी सेंटर स्थापित किया ही गया है। यहां भी लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जांच करा सकते हैं। 

इन स्थानों पर हो रही जांच
केपी इंटर कॉलेज, दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड बेली अस्पताल के सामने, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज शाखा और बेनीगंज शाखा, गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेरडीह झूंसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ और सेंट बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी में कोरोना की जांच हो रही है। इसके अलावा जिले के 20 सीएचसी पर भी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed