एक दिन पहले के मुकाबले सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई। सोमवार को 164 नए संक्रमित मिलने के साथ ही 64 लोगों को छुट्टी दी गई जबकि, 112 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कोरोना से अब तक कुल 5615 लोग संक्रमित हुए हैं।
Prayagraj Corona Update: 164 नए कोरोना संक्रमित मिले, 61 को मिली छुट्टी, दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से महिला सहित दो की मौत
कोरोना से सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। दोनों एसआरएन चिकित्सालय में भर्ती थे। मौत के बाद दोनोें को शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। इसमें एक हंडिया की 55 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 72 वर्षीय बुजुर्ग है। 17 लोगों को संदिग्ध हालत में भर्ती किया गया है। एसआरएन के डॉ0 सुजीत कुमार ने बताया कि हंडिया की महिला 12 अगस्त को भर्ती हुई थी। उसे गुर्दे में दिक्कत, निमोनिया हो गया था। रविवार की रात साढ़े बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
दूसरी मौत 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। बुजुर्ग बीपी, शुगर और सीओपीडी की चपेट में था। वह नौ अगस्त को पॉजिटिव आने के बाद भर्ती हुआ था। सोमवार की शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई। उधर, शासन की ओर से जारी सूची में मरने वालों का आंकड़ा 102 पहुंच गया है। हालांकि, डॉ0 ऋषि ने बताया कि इसमें कई नाम दूसरे जिलों के शामिल किए गए हैं। जो बाद में उनकी आईडी अपडेट होने के बाद हटाए जाएंगे।
रीवा के एक व्यक्ति की मौत
कोरोना से सोमवार को रीवा के 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। यह 15 अगस्त को भर्ती हुआ था। रविवार की रात ढाई बजे उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार फाफामउ में कराया गया है।सर्किट हाउस कर्मचारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना संक्रमित
कोरोना सोमवार को सर्किट हाउस भी पहुंच गया। सर्किट हाउस का एक कर्मचारी संक्रमित हो गया है। इसके अलावा पॉजिटिव आने वालों में 108 नंबर एंबुलेंस के दो चालक, एक ईएमटी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता, सर्किट हाउस का कर्मचारी, एसआरएन का लैब तकनीशियन, होलागढ़ का लेखपाल, एसबीआई बहादुरपुर ब्रांच का कर्मचारी, रेलवे का गार्ड, इफको का एक गार्ड, प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक, चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बेसिक हेल्थ वर्कर, दारागंज का सिपाही पॉजिटिव आया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आए 164 लोगों में 26 की आरटीपीसीआर से पुष्टि हुई है। सात की निजी पैथोलॉजी से, 120 का एंटीजन टेस्ट से और 18 की ट्रू नॉट से हुई है।
कोरोना की जांच के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए शहर में नौ और ग्रामीण इलाकों के सभी 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, झूंसी, फाफामऊ और नैनी में एक-एक सेंटर स्थापित कर रखा है। यहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एंटीजन जांच हो रही है। इसके अलावा केपी कम्युनिटी में स्थायी सेंटर स्थापित किया ही गया है। यहां भी लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जांच करा सकते हैं।
इन स्थानों पर हो रही जांच
केपी इंटर कॉलेज, दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड बेली अस्पताल के सामने, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज शाखा और बेनीगंज शाखा, गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेरडीह झूंसी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ और सेंट बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी में कोरोना की जांच हो रही है। इसके अलावा जिले के 20 सीएचसी पर भी जांच की जा रही है।