माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर जिला प्रशासन ने एक करोड़ से अधिक लोगों के डुबकी लगाने का दावा किया है। हालांकि इस पर्व पर रेलवे और रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या जिला प्रशासन के आंकड़े पर प्रश्न चिह्न जरूर लगा रही है। दिन भर में शहर के विभिन्न स्टेशनों से सामान्य श्रेणी के कुल 67 हजार टिकट ही बिके। वहीं रोडवेज की बात करें तो 2300 बसों से सवा लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया गया है।
प्रयागराजः एक करोड़ के स्नान का दावा, रेल टिकट बिके महज 67 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेले के पहले और दूसरे स्नान पर्व क्रमश: पौष पूर्णिमा एवं मकर संक्रांति के अवसर पर भी रेलवे की टिकट बिक्री का आंकड़ा बेहद कम था। हालांकि मकर संक्रांति के मुकाबले मौनी अमावस्या पर टिकट बिक्री के आंकड़ा जरूर बढ़ गया। रेलवे ने मेला क्षेत्र में भी यूटीएस काउंटर खोल रखा है। यहां पौष पूर्णिमा पर नौ, मकर संक्रांति पर सौ एवं अमावस्या पर कुल 269 टिकट ही बिके। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात आठ बजे तक इलाहाबाद जंक्शन से तकरीबन 19 हजार, प्रयाग जंक्शन से 14 हजार, प्रयागघाट से चार हजार, छिवकी से 6300, नैनी से 1850, इलाहाबाद सिटी से 3600 एवं एमयूटीएस मशीन से तकरीबन 1700 टिकट बिके।
इन स्टेशनों पर टिकट बिक्री से रेलवे की तकरीबन 45 लाख रुपये की आय हुई। इस दौरान शुक्रवार को प्रयागराज, हमसफर, जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया। इससे यात्रियों को सहूलियत भी मिली। जंक्शन पर भीड़ होने की वजह से बहुत से यात्रियों ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाकर ही संबंधित ट्रेन पकड़ी। वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज की बात करें तो दिन भर में 2300 बसों का आवागमन अमावस्या पर हुआ। एक बस में 54 सीट को आधार माना जाए तो बस से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख के आसपास रही।
स्टेशन का नाम टिकट की संख्या आय
इलाहाबाद सिटी 3600 2.25 लाख
प्रयाग जंक्शन 14000 06 लाख
प्रयागघाट 4000 2.50 लाख
इलाहाबाद जंक्शन 19000 21.35 लाख
संगम क्षेत्र 269 24 हजार
इलाहाबाद छिवकी 6300 7.87 लाख
नैनी जंक्शन 1850 1.02 लाख