बकरीद से एक दिन पहले शहर के प्रमुख बाजारों में काफी रौनक रही। पुराने शहर में ज्यादा खरीदारी हुई। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मंगलवार को करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार के दावे किए जा रहे हैं। सबसे अधिक कपड़े पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए।
2 of 3
बकरीद के लिए चौक बाजार में कपडे़ की खरीदारी करतीं महिलाएं। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
बकरीद की खरीदारी को लेकर दो दिन पहले से ही उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को भी बकरों की बिक्री हुई। इसके अलावा जूते, ड्राई फ्रूट, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं समेत अन्य सामान की भी खरीदारी हुई। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के अनुसार करीब तीन करोड़ रुपये के जूते बिके।
3 of 3
बकरीद के लिए चौक स्थित बरमदे में चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : prayagraj
वहीं करीब ढाई करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं एवं मोबाइल की बिक्री हुई। लोगों ने 50 लाख रुपये के ड्राई फू्रट भी खरीदे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में बुधवार को इसी तरह के चहल-पहल की उम्मीद है।