{"_id":"5e654d3a8ebc3ef3f337cb8a","slug":"police-two-suspended-playing-game-on-mobile-instead-of-running-after-robbers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के पीछे भागने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलती मिली पुलिस, दो सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों के पीछे भागने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलती मिली पुलिस, दो सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
dial 112
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि लूट की खबर के बाद तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल पर गेम खेलने और बाइक से घूमने में मस्त रहे। मौके पर पहुंचे एडीजी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो उनका पारा चढ़ गया। उनके आदेश पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, छिनैती में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। वारदात कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है।
घटना शनिवार शाम को हुई। बस्ती निवासी डिंपल चौधरी कर्नलगंज स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। वह कटरा बाजार से हॉस्टल जा रही थी तभी केपीयूसी के सामने बाइकसवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीन कर भाग निकले। हालांकि भागते वक्त उनकी बाइक का नंबर छात्रा ने पढ़ लिया। उसने 112 नंबर पर सूचना दी तो हड़कंप मचा।
2 of 3
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
जानकारी पर एडीजी जोन प्रेमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। जांच करते हुए वह आगे बढ़े तो मजार तिराहे के पास ईगल पर तैनात एक सिपाही मोबाइल पर गेम खेलता मिला। उधर डूयटी पर तैनात दूसरा सिपाही सरकारी बाइक पर प्राइवेट व्यक्ति के साथ घूमता मिला। खास बात यह कि बाइक प्राइवेट व्यक्ति चला रहा था और सिपाही पीछे बैठा हुआ था।
3 of 3
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
यह देख एडीजी का पारा चढ़ गया और उन्होंने एसएसपी को दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। रविवार को दोनों आरोपी सिपाही निलंबित कर दिए गए। एडीजी ने बताया कि दूसरा सिपाही जिस व्यक्ति के साथ सरकारी बाइक पर घूमता मिला, वह नशे में धुत था। छिनैती की सूचना के बावजूद उनका बदमाशों को पकड़ने के लिए सक्रिय न होना सरासर लापरवाही है।
लुटेरे को पकड़ने वाले पुरस्कृत
उधर महिला से छिनैती की सूचना पर सक्रिय हुए पीआरवी के रामरूप सिंह व लवकुश ने एक बदमाश को भारत स्काउट गाइड स्कूल के पास से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मेहताब निवासी बिगहियां सोरांव बताया। साथ ही यह भी बताया कि मौके से भाग निकला उसका साथी रोहित उर्फ मोहित निवासी सोरांव है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली। बदमाश को पकड़ने वाले दोनों जवानों को एडीजी ने सम्मानित भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।