फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं पीएम मोदी

Fri, 31 Jan 2020 11:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi can visit Prayagraj on 29 February
PM Narendra Modi and Emmanuel Macron - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में आ सकते हैं। वह वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण बांटेंगे। इस मौके पर 26127 लाभार्थियों को उपकरण बांटे जाने की तैयारी है, जो विश्व रिकार्ड होगा। समारोह परेड में 29 फरवरी को संभावित है। प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद समारोह और तारीख पर मुहर लग जाएगी। वह रेलवे के डीएफसीसीएल के कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। शुक्रवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी के साथ तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अफसर अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

PM Modi can visit Prayagraj on 29 February
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

उपकरण के लाभार्थी वृद्धजनों और दिव्यांगों के चयन की प्रक्रिया लंबे समय से शुरू है। जगह-जगह कैंप लगाकर उनकी सूची तैयारी की जा रही है। इसकी निगरानी खुद डीएम और सीडीओ कर रहे हैं। इसी क्रम में डीएम ने शुक्रवार को भी बैठक ली और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयारी करने का निर्देश दिया। पहले प्रधानमंत्री का 16 फरवरी को ही कार्यक्रम संभावित था। लेकिन अब उसमें संशोधन की बात कही जा रही है। इसके अनुसार 29 फरवरी को समारोह संभावित है और उसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे। अफसरों का कहना है कि पीएमओ से मौखिक सहमति मिल गई है। प्रोटोकाल आने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, प्रोटोकाल आने तक प्रशासन 16 से 19 फरवरी के बीच भी आयोजन को लेकर तैयारी में जुटा है।

PM Modi can visit Prayagraj on 29 February
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
बैठक मेें डीएम ने लाभार्थियों की सूची के साथ समारोह की कार्ययोजना भी तैयार करने का निर्देश दिया। दिव्यांगों और वृद्धजनों के आवागमन की व्यवस्था को लेकर विशेष जोर रहा। समारोह के लिए अफसरों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। आरटीओ को बस तथा अन्य वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वाहनों की मानीटरिंग के लिए अपर जिलाधिकारी नगर को नोडल बनाया गया है। लाभार्थियों के लिए खाने की भी व्यवस्था होगी। भोजन, पानी आदि के इंतजाम के लिए एडीएम आपूर्ति को नोडल बनाया गया। डीएम ने अन्य विभाग के अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार, एडीएम, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग कल्याण अधिकारी, एसडीएम, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed