फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी तमिल संगमम : स्वागत से अभिभूत तमिल यात्रियों ने कहा, पधारिए - हम भी स्वागत को हैं तैयार

Mon, 21 Nov 2022 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

संगम तट पर यात्रियों के पहुंचते ही डीएम के साथ सांसद-विधायक तथा अन्य लोग भी तेजी से पहुंचे और उनका स्वागत किया तो राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने टीका लगाकर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन
Overwhelmed the welcome of the Kashi Tamil Sangamam invitation
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधिय मोटर बोट से संगम स्नान करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

त्रिवेणी तट पर सोमवार को उत्तर और दक्षिण की संस्कृतियों का संगम हुआ। तमिल मेहमानों को संगम की धारा और साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियाें ने रोमांचित किया तो स्वागत से अभिभूत मेहमानों ने प्रयागराज के लोगों से कहा- तमिलनाडु में पधारिए, हम भी स्वागत के लिए तैयार हैं।




भारत सरकार की पहल पर शुरू काशी तमिल संगमम के तहत आए पहले जत्थे को लेकर यहां खासा उत्साह दिखा। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य पौने दस बजे ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे तो डीएम संजय कुमार खत्री ने खुद कमान संभाल रखी थी। जबकि, यात्री करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे।

Overwhelmed the welcome of the Kashi Tamil Sangamam invitation
Prayagraj News : संगम दर्शन करने पहुंचे तमिलाडु के मेहमान। - फोटो : अमर उजाला।

संगम तट पर यात्रियों के पहुंचते ही डीएम के साथ सांसद-विधायक तथा अन्य लोग भी तेजी से पहुंचे और उनका स्वागत किया तो राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने टीका लगाकर पुष्प वर्षा की। स्वागत के लिए पांडाल का माहौल अतिथियों के लिए काफी भावुक करने वाला रहा। सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मां तमिल की वंदना प्रस्तुति के दौरान सभी यात्री हाथ जोड़कर खडे़ हो गए। उनका कहना था कि यह हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है।

Overwhelmed the welcome of the Kashi Tamil Sangamam invitation
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों ने मोटर बोट से संगम स्नान करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद बारी आई संगम स्नान की। इस सफर का हर पल वह संजो लेना चाहते थे। 33 यात्रियों वाली मोटरबोट संगम स्थल पर पहुंची ही थी कि उस पर सवार अक्षता के घर से फोन आ गया। वह बहुत उत्साह से घर वालों को बता रहीं थीं कि  यहां पीले और हरे रंग की धाराएं (संगम स्थल) मिल रही हैं। हजारों की संख्या में पक्षी उड़ रहे हैं, उनमें से कई नदी की धारा पर तैर रहे हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति अन्य यात्रियों की भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Overwhelmed the welcome of the Kashi Tamil Sangamam invitation
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।

तमिल यात्रियों ने साइबेरियन पक्षियों को दाने खिलाए तो संगम का जल लेने में भी उनमें होड़ रही। गैलेन नहीं मिला तो उन्होंने साथ लाई पानी की बोतल खाली कर दी और संगम का जल ले गए। हालांकि, प्रशासन की ओर से भी उन्हें गंगा जल उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन
Overwhelmed the welcome of the Kashi Tamil Sangamam invitation
Prayagraj News : मोटरबोट में सेल्फी लेते तमिलनाडु के मेहमान। - फोटो : अमर उजाला।

उनमें सेल्फी लेने की भी होड़ रही। कुछ इसी तरह का उत्साह चंद्रशेखर आजाद पार्क में भी दिखा। ज्यादातर यात्रियों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा साथ फोटो खिंचवाई। महापौर ने यात्रियों को शाल ओढ़ाई और पीतल की लुटिया में गंगाजल भेंट की। इसके बाद तमिलनाडु भी पधारिए की अपील के साथ यात्री अपने अगले पड़ाव अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed