रंगदारी मांगने के प्रकरण में सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे भाई व पूर्व विधायक अशरफ उर्फ खालिद अजीम की संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया है। धूमनगंज थाने में दर्ज मामले में पहले ही कुर्की वारंट का तामीला कराया जा चुका है। फिलहाल, अशरफ फरार चल रहा है। यह आदेश एसीजेएम सुरेश कुमार दुबे ने विवेचक संजय कुमार द्विवेदी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।
अतीक अहमद के छोटे भाई फरार पूर्व विधायक अशरफ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन