फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे पर अभेद दुर्ग जैसा होगा कार्यक्रम स्थल

Wed, 08 Sep 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
On the visit of President Ramnath Kovind in Prayagraj, the venue will be like Abhed Fort
Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शहर को सजाने का काम शुरू हो गया है। - फोटो : प्रयागराज

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर शहर अभेद दुर्ग में तब्दील होगा। उनके इर्द गिर्द तो एनएसजी का घेरा रहेगा ही, आसपास का पूरा इलाका भी सील रहेगा। इस दौरान हाईकोर्ट ही नहीं, आसपास के कई इलाके पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स को मिलाकर बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे से लैस होंगे। सुरक्षा में अन्य जनपदों के भी पुलिसकर्मी तैनात होंगे। जिसके लिए जल्द ही डिमांड भेजी जाएगी।

On the visit of President Ramnath Kovind in Prayagraj, the venue will be like Abhed Fort
Prayagraj News : राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर सड़कों के गड्ढों को पाटा जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज

राष्ट्रपति का कार्यक्रम 11 सितंबर को प्रस्तावित है। अब तक जिला प्रशासन व पुलिस को आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। लेकिन तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अन्य विभागों के साथ ही पुलिस विभाग भी इसमें जुटा है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्द ही फोर्स की डिमांड भी मुख्यालय भेज दी जाएगी। फिलहाल जो खाका तैयार किया गया है उसके मुताबिक, कार्यक्रम स्थल की एक किमी की परिधि का पूरा इलाका उस दिन सील रहेगा।

On the visit of President Ramnath Kovind in Prayagraj, the venue will be like Abhed Fort
Prayagraj News : राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : प्रयागराज

हाईकोर्ट परिसर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास होगा जबकि पूरा इलाका पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स से बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। इसमें आरएएफ व पीएसी के जवान भी शामिल होंगे। बाहर के जनपदों से पुलिस के जवानों के साथ ही आईपीएस व पीपीएस अफसरों को भी बुलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही डिमांड मुख्यालय को भेजी जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं। एसपी प्रोटोकॉल कुलदीप सिंह का कहना है कि आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

प्रस्तावित खाके के अनुसार सुरक्षा
आईपीएस-पांच
एडिशनल एसपी- आठ
डिप्टी एसपी- 36
इंस्पेक्टर- 56 इंस्पेक्टर
एसआई- 200 एसआई
दीवान/सिपाही-आठ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
On the visit of President Ramnath Kovind in Prayagraj, the venue will be like Abhed Fort
Prayagraj News : संगम। - फोटो : प्रयागराज
राष्ट्रपति का अक्षयवट जाने का भी बन सकता है कार्यक्रम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रयागराज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। शनिवार को ही राष्ट्रपति प्रयागराज पहुंच रहे हैं। चर्चा है कि वह 11 सितंबर की रात प्रयागराज में रुक सकते हैं। प्रयागराज प्रवास के दौरान संगम पूजन के साथ वह अक्षयवट दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। इसके पूर्व वह गंगा पूजन के लिए कुंभ मेले के दौरान अपने परिवार के साथ आए थे। तब वह किन्हीं कारणों से अक्षयवट नहीं गए थे। इस बार उनका अक्षयवट जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि उनका अभी तक प्रोटोकाल नहीं आया है। फिर भी कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसएसपी आदि आला अफसर उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जुटे रहे।

प्रयागराज पहुंच रहे हैं डिप्टी सीएम केशव मौर्य 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार नौ सितंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर दिन में 2.25 बजे पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर उतरेगा। दिन में तीन बजे सर्किट हाउस में विभागीय अफसरों के साथ उनकी बैठक होगी। बताया जा रहा है कि रात्रि प्रवास उनका प्रयागराज में ही रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed