फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

diwali 2022 : छोटी दिवाली पर धनतेरस जैसी बाजार में रही रौनक, रविवार को बाजार रहा गुलजार

Sun, 23 Oct 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 11:01 PM IST
सार

धनतेरस इस बार शनिवार को थी। इस वजह से बहुत से लोगों ने अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी शुक्रवार को ही कर ली थी। शनिवार को पर्व के मौके पर बहुत से ऐसे लोग रहे जो वाहन, इलेक्ट्रानिक एवं ज्वैलरी शोरूम तो गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ बुकिंग करवाई।

विज्ञापन
On the occasion of Chhoti Diwali the market was bright like Dhanteras
Prayagraj News : छोटी दिवाली को बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

छोटी दिवाली को भी बाजार में धनतेरस वाला ही माहौल रहा। इस बार शनिवार को धनतेरस होने की वजह से जिन लोगों ने वाहन, ज्वैलरी, बर्तन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पाद नहीं खरीदे थे, वे रविवार को खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान तमाम लोगों ने शनिवार को बुक किए वाहन, टीवी, फ्रिज आदि की डिलीवरी भी ली। वहीं दूसरी ओर पटाखा एवं मिठाई बाजार भी पूरी रफ्तार से दौड़ा। दिन भर में ही प्रयागराज में करोड़ों का कारोबार हो गया। 




धनतेरस इस बार शनिवार को थी। इस वजह से बहुत से लोगों ने अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी शुक्रवार को ही कर ली थी। शनिवार को पर्व के मौके पर बहुत से ऐसे लोग रहे जो वाहन, इलेक्ट्रानिक एवं ज्वैलरी शोरूम तो गए, लेकिन उन्होंने सिर्फ बुकिंग करवाई। बुक किए वाहन, फ्रिज, एलईडी एवं ज्वैलरी की लोगों ने डिलीवरी रविवार को ही ली। रविवार को सरस्वती मोटर्स, जीएस ड्रीम होंडा, स्पीड मोटर्स, डी हुंडई, जीपी मोटर्स, यूनाइटेड बजाज, युनाइटेड ऑटोमोबाइल्स आदि वाहन शोरूम से एक हजार से ज्यादा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। 

On the occasion of Chhoti Diwali the market was bright like Dhanteras
Prayagraj News : छोटी दिवाली पर रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को इलेक्ट्रानिक्स बाजार भी चढ़ा रहा। केके सेल्स के निदेशक केके श्रीवास्तव ने बताया कि एलईडी की बिक्री आज अच्छी रही। तमाम ग्राहक 32 की बजाय अब 43 एवं 55 इंच की एलईडी पसंद कर रहे हैं। बाजार में छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद भी खूब बिके। इसमें माइक्रोवेव, गीजर, मिक्सर-ग्राइंडर आदि की बिक्री ठीक रही।


मोबाइल फोन का भी बाजार रविवार को अच्छा गया। इंदिरा भवन स्थित ब्यूटी कलेक्शन के शेख डाबर वकील ने बताया कि महंगी रेंज के स्मार्ट फोन युवा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सैमसंग, विवो,  एप्पो, एमआई के भी फोन खूब बिके। स्टेक सिस्टम के शिवशंकर सिंह ने बताया कि आईटी सेक्टर के लिए भी बाजार बेहतर गया। लैपटाप आदि की भी पर्व के मौके पर अच्छी बिक्री हुई।
 

On the occasion of Chhoti Diwali the market was bright like Dhanteras
Prayagraj News : छोटी दिवाली को बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह सराफा बाजार में भी सहालग को लेकर लोगों ने आभूषण की खरीदारी की। सहालग के लिए बहुत से लोगों ने अपनी बहु, बेटियों के लिए जेवरात आदि खरीदे। इस दौरान राणा ज्वैलर्स, भगतराम जयनारायण, सिसोदिया जेम्स एंड ज्वैल्स, लक्ष्मी ज्वैलर्स, कृष्णा जेम्स एंड ज्वैल्स, राणा ज्वैलर्स , राजवंश ज्वैलर्स, सागर ज्वैलर्स, पीसी ज्वैलर्स, तनिष्क आदि शोरूम में दिन भर रौनक रही। प्रयागराज सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह  ने बताया कि अंगूठी, कंगन, गले की चेन, पायल आदि गहने लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदे। कहा कि दिवाली बाद भी सहालग की वजह से बाजार अच्छा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
On the occasion of Chhoti Diwali the market was bright like Dhanteras
Prayagraj News : छोटी दिवाली पर शहर भर में रहा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

खूब बिकी मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स की भी रही डिमांड
धनतेरस के अगले प्रयागराज की तमाम मिठाई की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। पर्व के मौके पर मिठाई, ड्राईफ्रूट्स आदि एक दूसरे को दिए जाने का प्रचलन है। कामधेनु स्वीट्स के इंदर मध्यान ने बताया उनकेे चारों ही प्रतिष्ठान पर दिन भर ग्राहकों की आवाजाही रही। इस बार ड्राई फूूट से बनी मिठाइयां लोगों ने ज्यादा पसंद की। मोतीचूर के लड्डू, काजू कतली की अच्छी डिमांड रही। ग्राहकों के लिए इस बार खास काजू डिलाइट बर्फी तैयार की गई। इसके अलावा 2400 रुपये किलो वाली पिस्ता बर्फी खूब बिकी। इसके अलावा सैनिक स्वीट्स, नेतराम मूलचंद्र, भगवान दास प्रहलाद दास, जगराम, सुलाकी लाल, अग्रवाल नमकीन एंड स्वीट्स, स्टेटमैंन आदि प्रतिष्ठानों पर देर शाम तक लोगों को हुजूम जुटा रहा।

विज्ञापन
On the occasion of Chhoti Diwali the market was bright like Dhanteras
Prayagraj News : छोटी दिवाली को बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

आज बिकेगी 51 हजार किलो की कस्तूरी बर्फी
दिवाली के  मौके पर जीरोरोड स्थित भगवान दास प्रहलाद दास की दुकान पर एक खास मिठाई बिकेगी। कस्तूरी बर्फी नाम की इस मिठाई का दाम 51 हजार रुपये किलो रखा गया है। भगवान दास के अंकित गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष दिवाली के दिन ही इस मिठाई की बिक्री की जाती है। नाम के अनुरूप इस बर्फी में केसर और कस्तूरी का मिश्रण रहता है। कस्तूरी और केसर को खासतौर से कश्मीर से ही मंगाया जाता है। मिठाई महंगी बहुत है इस वजह से इसे महज चार से पांच किलो ही बनाया जाता है। इसके एक पीस की कीमत 150 से 200 रुपये के आसपास रहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed