फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद जंक्शन नहीं, अब कहिए प्रयागराज जंक्शन, शहर के चार स्टेशनों के नाम बदले, अधिसूचना जारी

Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
No Allahabad Junction now say Prayagraj Junction
PRAYAGRAJ - फोटो : self
इलाहाबाद जंक्शन अब प्रयागराज जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्टेशन इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी एवं प्रयागघाट का भी नाम बदल दिया गया है। इन स्टेशनों को अब क्रमश: प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज छिवकी एवं प्रयागराज संगम के नाम से जाना जाएगा। रेलवे द्वारा इन स्टेशनों पर नाम बदलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू की जाएगी।
No Allahabad Junction now say Prayagraj Junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सूबे की योगी सरकार द्वारा कुंभ मेले के पूर्व अक्तूबर 2018 में ही इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का एलान किया गया था। राज्य सरकार के तमाम कार्यालयों में कुंभ के पहले ही प्रयागराज जुड़ गया था लेकिन रेलवे स्टेशन एवं अन्य केंद्रीय कार्यालय में इलाहाबाद ही लिखा हुआ था। इसे लेकर सांसद केशरी देवी पटेल ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी।

No Allahabad Junction now say Prayagraj Junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बाद में जीएम एनसीआर राजीव चौधरी और कमिश्नर प्रयागराज आशीष गोयल ने भी इस संबंध में पत्राचार किया। गृह मंत्रालय पहुंचने के बाद मामला वहां फाइलों में ही उलझा था। अब गृह मंत्रालय द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद राज्यपाल ने शहर के स्टेशनों के नाम बदले जाने की अधिसूचना बृहस्पतिवार की देर शाम जारी कर दी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। कहा कि इस निर्णय से प्राचीन नगर की पहचान वापस मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Allahabad Junction now say Prayagraj Junction
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जानिए किसका क्या नाम बदला


पुराना नाम                नया नाम
इलाहाबाद जंक्शन        प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी            प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी        प्रयागराज छिवकी
प्रयागघाट                    प्रयागराज संगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed