फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2022 : महाष्टमी पर पंडालों और देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़. चहुंओर गूंज रहे देवी के जयकारे

Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि की महाष्टमी को भारी भीड़ उमड़ी। पंडालों के बाहर मेले जैसा माहौल देखा गया। देवी के जयकारों के साथ लोग देवी का दर्शन कर रहे हैं। पंडाल के अंदर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की फोटो लेने के साथ ही सेल्फी भी ली जा रही है।

विज्ञापन
Navratri 2022: On Mahashtami, crowds gathered in pandals and goddess temples. Devi's cheers are echoing all ar
Shardiya Navratri 2022 : दुर्गा पूजा पंडाल में सेल्फी ले रहे भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि की महाष्टमी को भारी भीड़ उमड़ी। पंडालों के बाहर मेले जैसा माहौल देखा गया। देवी के जयकारों के साथ लोग देवी का दर्शन कर रहे हैं। पंडाल के अंदर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की फोटो लेने के साथ ही सेल्फी भी ली जा रही है। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Navratri 2022: On Mahashtami, crowds gathered in pandals and goddess temples. Devi's cheers are echoing all ar
Prayagraj News : पंडाल में धूनी पूजा करती युवती। - फोटो : अमर उजाला।

दुर्गा पूजा पंडालों में सोमवार को महाष्टमी पर कई जगह धूनी पूजा का आयोजन किया गया। पूजा देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। 

Navratri 2022: On Mahashtami, crowds gathered in pandals and goddess temples. Devi's cheers are echoing all ar
Prayagraj News : दुर्गापूजा पंडालों में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। - फोटो : अमर उजाला।

अमोघ फलदायिनी मां महागौरी की सजीं नयनाभिराम झांकियां
शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी तिथि पर नौ दुर्गा के आठवें स्वरूप में अमोघ सिद्धियों की दाता मां महागौरी की झांकियां सजाई गई। चार भुजाओं वाली मां की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों का देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक तांता लगा रहा। माता की झांकियां बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में सजाई गईं। शारदीय नवरात्रि अष्टमी को शक्ति पीठ मां कल्याणी देवी और मां ललिता देवी के धामों में ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए भक्तों की दिन भर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022: On Mahashtami, crowds gathered in pandals and goddess temples. Devi's cheers are echoing all ar
Prayagraj News : कटघर काशीराज नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां की आराधना करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला।

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी के धाम में नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के स्वरूप का भव्य शृंगार किया गया। दाहिने हाथ की अभयमुद्रा और दूसरे हाथ में त्रिशूल धारण किए मां का स्वरूप अमोघ फलदायिनी है। बाएं हाथ में उनके डमरू है तो नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा शोभायमान होती रही। शांत और सौम्यता लिए गौर वर्ण वाली महागौरी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मान्यता है कि इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

विज्ञापन
Navratri 2022: On Mahashtami, crowds gathered in pandals and goddess temples. Devi's cheers are echoing all ar
Prayagraj News : दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला।

भक्तों ने मां कामंडप गुलाब, गेंदा, बेला और चमेली केफूलों से सजाया। इस दौरान विश्व शांति और समाज कल्याण केलिए मां के दरबार में आराधना करने की भक्तों में होड़ मची रही। उधर, मीरापुर स्थित महाशक्तिपीठ मां देवी ललिता देवी धाम में भी मां कूष्मांडा की झांकी सजाई गई। मां के आठवें स्वरूप की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक उमड़ती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed