रेलमंत्री पीयूष गोयल के इस्तकबाल के लिए इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट, इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशनों पर क्रमश: प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज संगम एवं प्रयागराज रामबाग के बोर्ड लगा दिए गए। रेल मंत्री का प्रयागराज आगमन रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद होगा। इसलिए उनके आने से पहले शनिवार को इन चारों स्टेशनों पर उनके नए नाम लिखने का काम दिन भर जारी रहा।
प्रयागराज में रेलमंत्री के इस्तकबाल के लिए स्टेशनोें पर बदल दिए नाम, जानिए नए स्टेशनों का कोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों स्टेशनों पर उनका नया नाम लिखे जाने के साथ ही जंक्शन, सिटी और प्रयागराज संगम से चलने वाली ट्रेनों में भी इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखे जाने का अभियान दिन भर चला। प्रयागघाट (अब प्रयागराज संगम) स्टेशन पर शनिवार को रेलवे ने सात जोड़ी ट्रेनों के बोर्ड बदलने का काम पूरा किया। इसमें प्रयागराज संगम पैसेंजर, फैजाबाद पैसेंजर, नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी व प्रयागराज संगम बरेली पैसेंजर के नाम शामिल हैं।
इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन पर भी संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा गया। हालांकि संगम एक्सप्रेस के सभी कोच में प्रयागराज नहीं लिखा जा सका। इसके अलावा स्टेशन पर लगे डिजिटल साइन बोर्ड पर भी बदलाव का काम फिलहाल बाकी है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि शीघ्र ही डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भी बदलाव कर दिए जाएंगे।
प्रयागराज संगम और प्रयागराज रामबाग का नया कोड जारी
प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी के बाद रेलवे बोर्ड ने शनिवार को प्रयागराज संगम और प्रयागराज रामबाग का नया कोड भी जारी कर दिया। प्रयागराज संगम का कोड पीवाईजीएस रखा गया है। प्रयागघाट नाम होने के दौरान इसका कोड पीवाईजी था। इसी तरह प्रयागराज रामबाग का कोड पीआरआरबी किया गया है। इलाहाबाद सिटी नाम के दौरान यहां का कोड एएलवाई था। हालांकि ये कोड रेलवे के क्रिस सॉफ्टवेयर में शनिवार की रात नौ बजे तक फीड नहीं किए जा सके थे।
प्रयागराज जंक्शन पीआरवाईजे (PRYJ)
प्रयागराज छिवकी पीसीओआई (PCOI )
प्रयागराज रामबाग पीआरआरबी (PRRB)
प्रयागराज संगम पीवाईजीएस (PYGS)