फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में प्रधानमंत्री से मिलेंगे 300 लाभार्थी, घेरे में रहेंगे मौजूद

Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
300 beneficiaries will meet Prime Minister in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उपकरण वितरण समारोह में 300 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। इन्हें मुख्य मंच के पास बने घेरे में बैठाया जाएगा। इन लाभार्थियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया रविवार से शुरू हो जाएगी।

300 beneficiaries will meet Prime Minister in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को परेड मैदान में 26 हजार से अधिक वृद्धजनाें और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक रूप में चुनिंदा लाभार्थियों को मंच पर ही उपकरण वितरित करेंगे। इसके अलावा पास ही में बने बॉक्स में 300 लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए रविवार को 1100 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से 300 पात्रों का चयन किए जाने की बात कही जा रही है।

300 beneficiaries will meet Prime Minister in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परेड में पंडाल बनाने तथा अन्य निर्माण कार्य शुरू हो गए। चूंकि हर लाभार्थी के साथ एक-एक सहयोगी भी होंगे। ऐसे में करीब 70 हजार लोगों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखकर पंडाल बनाए जा रहे हैं। साथ में खाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
300 beneficiaries will meet Prime Minister in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पीएम से पहले वीआईपी दौरे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मंत्रियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर में रहे। केशव रविवार को भी रहेंगे। उन्होंने अफसरों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह शहर में होंगे। वह डीएम, सीडीओ तथा अन्य अफसरों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शहर में मौजूद रहेंगे। हालांकि उन्हें वैश्य सम्मेलन में शामिल होना है लेकिन माना जा रहा है कि वह भी उपकरण वितरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 25 या 26 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
300 beneficiaries will meet Prime Minister in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विशेष कैंप में 265 दिव्यांगों का पंजीकरण

उपकरण वितरण समारोह के लिए शनिवार को मेरी लूकस में आयोजित विशेष कैंप में 265 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। इस तरह से कुल दिव्यांग लाभार्थियों की संख्या 10335 हो गई है। हालांकि शनिवार को पंजीकृत दिव्यांगों में से किन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी और कौन समारोह में शामिल होगा इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed