फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ मेला 2019: भक्ति के सागर में 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाया गोता, तस्वीरें

Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
More than 56 lakh pilgrims holy dip in ganga at kumbh mela prayagraj
kumbh
मकर संक्रांति से एक दिन पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। कड़ाके की सर्दी के बीच भक्ति के सागर में डुबकी लगाने के लिए लोग निकले। यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा के चुस्त इंतजामों के चलते देश भर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मीलों पैदल चलकर घाटों पर स्नान के लिए पहुंचना पड़ा।



 
More than 56 lakh pilgrims holy dip in ganga at kumbh mela prayagraj
kumbh

स्नान के साथ ही रेती पर संतों,पुरोहितों के शिविरों में खिचड़ी दान की होड़ मची रही। मेला प्रशासन ने शाम छह बजे तक 56  लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान की पुष्टि की। भक्ति के रंग में रंगा जन सैलाब स्नान घाटों पर भोर से ही उमडऩे लगा। तीर्थराज की पावन धरती पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आतुर श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी के भाव साफ झलक रहे थे। हर तरफ उल्लास, उत्सव जैसे माहौल में लोग आस्था के पथ पर बढ़े तो बढ़ते गए। 

More than 56 lakh pilgrims holy dip in ganga at kumbh mela prayagraj
kumbh

कोई लड्डू बांट रहा था तो कोई पूड़ी-हलवा। ना पड़ा। घाटों पर स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। संगम नोज के अलावा महावीर घाट, अक्षयवट घाट, राम घाट, नाग वासुकि, शिवकुटी और फाफामऊ में स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। बड़ी तादाद में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों का रेला घाटों पर उमड़ता रहा। संगम स्नान के बाद लोगों ने तिल, चावल, गुड़ और उड़द की दाल का दान किया। कोई अन्न दान कर रहा था तो कोई वस्त्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than 56 lakh pilgrims holy dip in ganga at kumbh mela prayagraj
kumbh

जगह-जगह शिविरों में प्रसाद वितरण भी होता रहा। सेवा भाव में भी जगह -जगह लोग लगे थे। आतिथ्य सत्कार में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए परेड से लेकर गंगा पार के शिविरों तक चाय, बिस्कुट और पानी का वितरण होता रहा। काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के शिविर में भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं को थाली परोसी गई। पंजाब वाले बाबा के शिविर में भी भंडारा चला। 

विज्ञापन
More than 56 lakh pilgrims holy dip in ganga at kumbh mela prayagraj
kumbh

मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें
 मकर संक्रांति से पहले संगम तट पर डुबकी लगाने के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। लेटे हनुमान मंदिर में दर्शनाथियों की भीड़ लगी रही। इसी तरह वेणी माधव, नाग वासुकि के अलावा सोमेश्वर महादेव और मन कामेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed