{"_id":"614a9d3c0a0d856b80716087","slug":"mahant-narendra-giri-suicide-case-mahant-himself-used-to-say-anand-keeps-troubling-him-a-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Narendra Giri Suicide Case: ‘स्वयं कहा करते थे महंत, आनंद बहुत परेशान करता रहता है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narendra Giri Suicide Case: ‘स्वयं कहा करते थे महंत, आनंद बहुत परेशान करता रहता है’
Wed, 22 Sep 2021 10:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामला
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को संदिग्ध हालत में फांसी पर लटके मिले। जिसके बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को मीडिया में नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट भी जारी कर दिया गया। इसमें नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि पर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत मामले में दर्ज एफआईआर में भी आनंद गिरि पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। मुकदमा वादी व मठ के पुजारी अमर गिरि पवन महाराज की ओर से जार्जटाउन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महंत स्वयं कहा करते थे कि आनंद गिरि उन्हें बहुत परेशान करता रहता है। तहरीर में कहा गया है कि, 20 सितंबर को 12.30 बजे महंत मठ के कक्ष में भोजन करने के बाद रोज की तरह विश्राम करने चले गए। रोज दोपहर तीन बजे उनका चाय पीने का समय होता था लेकिन उस दिन उन्होंने पहले ही मना कर दिया था।
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही यह भी कहा था कि चाय पीना होगा तो वह स्वयं बता देंगे। शाम पांच बजे तक कक्ष से बाहर नहीं आने पर उनके पास फोन किया गया, लेकिन नंबर बंद मिला।
नरेंद्र गिरि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर शिष्य सुमित तिवारी, सर्वेश कुमार द्विवेदी और धनंजय आदि ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो महंत पंखे में फंसाए गए फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघंबरी मठ में जुटी भीड़ और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जीवन की संभावना को देखते हुए शिष्यों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महंत पिछले कुछ महीनों से आनंद गिरि को लेकर परेशान रहा करते थे। यह बात वह कभी-कभी खुद कहा करते थे कि आनंद गिरि उन्हें परेशान करता रहता है।
विज्ञापन
बाघंबरी मठ परिसर में मौजूद पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
दी गई सूचना, किस बात की यह स्पष्ट नहीं
वादी की ओर से दी गई तहरीर में सबसे अंत में लिखा है कि यह सूचना उनकी ओर से थाना जार्जटाउन व आईजी प्रयागराज को दी गई। हालांकि तहरीर पढ़ने से यह स्पष्ट नहीं है कि यहां किस सूचना के संबंध में बात हो रही है। दरअसल इस लाइन से ठीक पहले महंत को आनंद गिरि की ओर से परेशान करने की बात लिखी है।
वादी की ओर से दी गई तहरीर में सबसे अंत में लिखा है कि यह सूचना उनकी ओर से थाना जार्जटाउन व आईजी प्रयागराज को दी गई। हालांकि तहरीर पढ़ने से यह स्पष्ट नहीं है कि यहां किस सूचना के संबंध में बात हो रही है। दरअसल इस लाइन से ठीक पहले महंत को आनंद गिरि की ओर से परेशान करने की बात लिखी है।