{"_id":"678884ec1ff45c1fe903a9bc","slug":"mahakumbh-2025-steve-jobs-wife-laurene-powell-return-after-visiting-maha-kumbh-prayagraj-news-in-hindi-2025-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: अचानक महाकुंभ से लौटीं लॉरेन पॉवेल, 10 दिन तक करना था प्रवास; जाते हुए गुरु से ली ये दीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: अचानक महाकुंभ से लौटीं लॉरेन पॉवेल, 10 दिन तक करना था प्रवास; जाते हुए गुरु से ली ये दीक्षा
Thu, 16 Jan 2025 11:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:39 AM IST
सार
Laurene Powell In Kumbh Mela: एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स अचानक महाकुंभ से लौट गई हैं। वो 10 दिन के प्रवास पर आई थीं, लेकिन तीन दिन में ही चली गईं।
विज्ञापन
लॉरेन पॉवेल ने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद से ली दीक्षा
- फोटो : PTI
Steve Jobs Wife In Mahakumbh: एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ से अचानक लौट गई हैं। वो दस दिन के लिए यहां आईं थी, लेकिन तीन दिन में ही वापस चली गईं। लॉरेन पॉवेल को एलर्जी की दिक्कत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जॉब्स अगले कुछ दिन भूटान में ही प्रवास करेंगी।
Trending Videos
लॉरेन पॉवेल ने आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद से ली दीक्षा
- फोटो : पीटीआई
मकर संक्रांति पर स्नान करने की भी उनकी इच्छा थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह अमृत स्नान नहीं कर सकीं। बुधवार को उन्होंने अपने गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली। लॉरेन पॉवेल को महाकाली के बीज मंत्र की दीक्षा दी गई है। वह ॐ क्रीं महाकालिका नमः का जाप करेंगी।
एयरपोर्ट के कर्मचारियों के साथ लॉरेन पॉवेल जॉब्स
- फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म में गहरी रुचि रखती हैं पॉवेल
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि सभी प्रश्न सनातन धर्म के इर्द-गिर्द घूमते हैं और उन्हें उत्तरों में बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती हैं। लॉरेन की आध्यात्मिकता की खोज उन्हें महाकुंभ में ले आईं। यहां उनको नया नाम कमला दिया गया है। वह बहुत ही सरल, सौम्य हैं और यहां हैं। आध्यात्मिकता की उनकी खोज उन्हें यहां ले आई। जिस तरह से उन्होंने अखाड़े में खुद को संचालित किया है उससे यह स्पष्ट होता है कि दुनिया के सबसे अमीर और सबसे प्रसिद्ध लोगों में से एक होने के बावजूद, वह अहंकार रहित हैं और दिखावा नहीं करती हैं।

लाॅरेन पाॅवेल जाॅब्स।
- फोटो : अमर उजाला।
यहां वह सादे कपड़े पहनती हैं और आचरण करती हैं। वह लो प्रोफाइल रहती हैं। वह यहां हमारी शाश्वत और कालजयी सनातनी संस्कृति, सभी चेतनाओं के मूल को देखने आई हैं। वह यहां सनातनी आस्था के प्रहरियों, साधु-संतों से मिल रही हैं। पुरी ने कहा कि कहा कि लॉरेन पहली बार महाकुंभ में आई हैं।
विज्ञापन
लाॅरेन पावेल।
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ के कर चुकी हैं दर्शन
काशी विश्वनाथ के दर्शन करके महाकुंभ आई थीं। महाकुंभ में आने से पहले लॉरेन पॉवेल काशी विश्वनाथ के दर्शन किया। गंगा में नौकायन के बाद सिर पर दुपट्टा डालकर बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं। गर्भगृह के बाहर से ही बाबा का आशीर्वाद लिया। सनातन धर्म में गैर हिंदू शिवलिंग का स्पर्श नहीं करते, इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने बाहर से ही दर्शन किया।