चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव में शुक्रवार रात एक युवती की उसी के घर के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह युवती की लाश के पास उसके दूर के रिश्तेदार युवक का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस का मानना है कि दोनों में प्रेम संबंध थे। युवती का रिश्ता तय होने से नाराज युवक ने पहले उसकी हत्या की, इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया।
कौशाम्बी में प्रेमिका की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद सरावां निवासी छत्रधारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी सबसे छोटी बेटी ज्योति (19) वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। शुक्रवार रात ज्योति को छोड़कर परिवार के बाकी सभी सदस्य एक रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने कटरा चले गए। सुबह करीब आठ बजे परिवार वाले लौटकर आए तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद जवाब नहीं मिलने पर भाई दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। वहां जमीन पर ज्योति की गर्दन रेती हुई लाश पड़ी थी।
पास में ही रस्सी के सहारे धन्नी पर दूर के रिश्तेदार छोट्टू (24) पुत्र मंझा निवासी सोनारी थाना धाता जिला फतेहपुर का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। दो शवों के मिलने की जानकारी पाते ही एसपी अभिनंदन व सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि युवक-युवती के बीच काफी दिनों से संबंध थे। महीने भर पहले युवती की शादी तय हो गई थी। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि रिश्ता तय होने से नाराज युवक ने तकरार के बाद युवती को गला रेतकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस को पहले ऑनरकिलिंग का शक था
फांसी के फंदे पर लटके छोट्टू के खून से सने कपड़े वारदात स्थल हुए संघर्ष की गवाही दे रहे थे। पुलिस को पहले ऑनर किलिंग का शक था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली चाकू और पानी भरे ड्रम से मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद कहानी बदल गई। हालांकि पुलिस अधिकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
पुलिस जब सैयद सरावां गांव पहुंची तो दरवाजा खुला था, लेकिन, दोनों शव उसी स्थान पर पड़े थे। पुलिस वालों को पहले ऑनर किलिंग का भी शक था। लेकिन, छोट्टू का शव फंदे से उतारकर देखा गया तो उसके कपड़ों पर खून की छीटें थे। पुलिस का मानना है कि रिश्ता तय होने की बात को लेकर ज्योति से उसकी तकरार हुई होगी। इसी के बाद उसने तैश में आकर ज्योति को गला रेतकर मौत की नींद सुला दिया।