फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले, अखिलेश यादव फिर देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

Sat, 22 Feb 2020 07:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav is again seeing beautiful dreams of Mungeri Lal
Dy CM Keshav Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव में 351 सीट जीतने का दावा करने के बयान पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव एक बार फिर से मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के पूर्व में भी उन्होंने इसी तरह का सपना देखा था।

Akhilesh Yadav is again seeing beautiful dreams of Mungeri Lal
केशव - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

चुनाव में उनकी पार्टी का हाल क्या रहा, उससे सभी वाकिफ है। केशव ने कहा कि अभी 2022 दूर है, लेकिन सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए जो काम किया है, उस आधार पर कहा जा सकता है कि वर्ष 2017 से बड़ी जीत भाजपा को 2022 में मिलने जा रही है।

Akhilesh Yadav is again seeing beautiful dreams of Mungeri Lal
समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

कटरा स्थित माधो कुंज में श्रीमद भागवत कथा और रविवार को केपी कालेज में आयोजित पिछड़ा वैश्य महाकुुंभ में शिरकत करने के लिए शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग और प्रयागराज के मंसूर अली पार्क में एनआरसी के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर भी कटाक्ष किया। कहा कि यह प्रदर्शन महज नौटंकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav is again seeing beautiful dreams of Mungeri Lal
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आगमन पर सरकार द्वारा उनके स्वागत पर करोड़ों रुपये के खर्च का सवाल उठाने पर भी डिप्टी सीएम ने उन्हें निशाने पर लिया। कहा कि भारत की संस्कृति अतिथि देवो भव: की रही है। कहा कि प्रियंका वाड्रा ‘ट्विटर’ को इस बारे में नहीं मालूम। क्योंकि उनकी नानी इटली में रहती हैं। किसी भी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के स्वागत की परंपरा हमारे देश में है। आज विश्व में जो भूमिका यूएसए की है, उसी भूमिका की ओर भारत बढ़ रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार के अगले माह तीन वर्ष होने पर केशव ने कहा कि इन तीन वर्ष में सरकार ने काफी काम किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav is again seeing beautiful dreams of Mungeri Lal
अखिलेश होंगे अंतिम शासक - फोटो : self

मैं भी रामभक्त, चाहता हूं जल्द शुरू हो मंदिर का निर्माण

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह भी राम भक्त हैं। मेरी भी इच्छा है कि अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो। कहा कि सरकार ने ट्रस्ट का गठन कर दिया है। ट्रस्ट में शामिल सभी सदस्य मंदिर निर्माण को लेकर बैठक कर रहे हैं। उम्मीद है अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। वारिस पठान के बयान पर उन्होंने कहा सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे बयान को देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed