फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LockDown: जरूरी सामान लेने जाने पर भी रोक रही पुलिस

Sat, 28 Mar 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
#LockDown: Police stopping even after taking essential goods
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद भी दवा या अन्य जरूरी सामान लेने जाने वालों को भी पुलिस रोक रही है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। इस मामले की शिकायत अफसरों तक भी पहुंची है। जिसके बाद चेकिंग नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है। 



लॉकडाउन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दवा या अन्य जरूरी सामान लेने निकले लोगों को न रोका जाए। साथ ही किसी अन्य आपात स्थिति में भी संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के बाद जाने दिया जाए। लेकिन शहर में कुछ जगहों पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी इन निर्देशों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। नैनी निवासी विनय यादव ने बताया कि उनकी रिश्तेदार बीमार हैं।

#LockDown: Police stopping even after taking essential goods
prayagraj news - फोटो : prayagraj
परिवार में कोई पुरुष सदस्य न होने की वजह से वह उन्हें अस्पताल पहुंचाने जा रहे थे लेकिन, पुलिसककिर्मयों ने उन्हें रास्त से ही वापस कर दिया। उधर तेलियरगंज निवासी सुभाष पांडेय ने बताया कि वह किराना का सामान लेने गए थे। ट्रैफिक चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। साथ ही अभद्रता भी की। कुछ दुकानदारों ने भी शिकायत की है कि पुलिसकर्मी आदेश के बावजूद जबरन दुकान बंद करा दे रहे हैं। मामले में एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि जो भी गाइडलाइन जारी हुई है, उसका पालन करने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed