फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस पर उत्पीड़न के विरोध में वकीलों ने लगाया जाम, दो घंटे यातायात बाधित

Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyers jammed in protest against harassment on police, traffic disrupted for two hours
prayagraj - फोटो : prayagraj
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय के अधिवक्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्रवाई किए जाने व फर्जी मुकदमे लादे जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कचहरी रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने उनकी मांगों पर जांच कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खत्म हुुआ। 

 
Lawyers jammed in protest against harassment on police, traffic disrupted for two hours
prayagraj - फोटो : prayagraj
जिला अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में राकेश कुमार दुबे, जेपी पांडेय, राकेश पांडेय, वरुण सिंह, विकास शर्मा, केके शुक्ला समेत कचहरी के तमाम अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब एसएसपी कार्यालय के पास डाकघर चौराहे पर जाम लगा दिया।

यहां दोनों ओर बांस की बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया गया। आक्रोशित अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। सूचना पर सीओ सुधीर कुमार कर्नलगंज व कैंट थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बात करने की कोशिश की लेकिन वकीलों का कहना था कि मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलवाया जाए। जिसके बाद सीओ वापस पुलिस कार्यालय के पास जाकर खड़े हो गए। 

 
Lawyers jammed in protest against harassment on police, traffic disrupted for two hours
prayagraj - फोटो : prayagraj
उधर, जाम के बावजूद निकलने की कोशिश कर रहे राहगीरों से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। करीब दो घंटे तक नारेबाजी चलती रही। दो बजे के करीब एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह व एडीएम सिटी अशोक कनौजिया मौके पर पहुंचे। पहले तो अधिवक्ताओं ने उनसे बात करने से ही इंकार कर दिया।

लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद उनसे वार्ता शुरू हुई। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि लॉकडाउन के बाद से लगातार अधिवक्ताओं पर दुर्भावना से ग्रसित होकर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। वकीलों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जांच की भी नहीं की जाती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyers jammed in protest against harassment on police, traffic disrupted for two hours
prayagraj - फोटो : prayagraj
संघ के मंत्री समेत तमाम अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों का भी हवाला देते हुए बताया गया कि अधिवक्ताओं में पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर बेहद आक्रोश है। एसपी सिटी ने सुझाव दिया कि संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक समिति बना ली जाए जिसके साथ बैठकर अधिवक्ताओं पर मुकदमों की समीक्षा कर ली जाए।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्दोष पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब जाकर करीब दो घंटे बाद अधिवक्ता शांत हुए और फिर जाम खत्म कराया जा सका। एसपी सिटी ने बताया कि अधिवक्ताओं की जो भी शिकायतें हैं उन पर विचार किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री गण राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अरुण कुमार पांडे, मनोज सिंह लोकेश, पूर्व संयुक्त मंत्री प्रमोद सिंह नीरज, मंजेश कुमार शुक्ल, पूर्व उपाध्यक्ष गण संतोष यादव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रकाश दुबे, रेवती रमण त्रिपाठी,  विद्या वारिधि मिश्र, पंकज सिंह, विकास शर्मा, विजय शुक्ला चंदन, रत्नेश द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed