फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe : संगमनगरी में जनता का लॉक डाउन, लोग घरों में कैद, सबकुछ ठहरा

Sun, 22 Mar 2020 05:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
#LadengeCoronaSe: Lockdown of public in Sangamnagar, people imprisoned in homes, everything stopped
coronavirus संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज में कुछ इस तरह दिखा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

जनता कर्फ्यू में रविवार को सबकुछ ठहर गया। न मंदिरों में घंटे बजे न मंस्जिदों में अजान हुई। गुरुद्वारे हों या आर्य समाज के मंदिर या फिर गिरजाघर, हर उपासना स्थलों पर पूजा, आरती व सत्संग स्थगित रहा।

#LadengeCoronaSe: Lockdown of public in Sangamnagar, people imprisoned in homes, everything stopped
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

न कहीं दूध न न सब्जियां। कोरोना वायरस से सजगता और मानवता की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के तहत घर से बाजार तक सबकुछ स्वेच्छया बंद रहा। सड़कों पर था तो सिर्फ सन्नाटा।

#LadengeCoronaSe: Lockdown of public in Sangamnagar, people imprisoned in homes, everything stopped
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

इक्का-दुक्का लोग साइकिल या बाइक से निकले भी तो ड्यूटी के लिए। इस दौरान लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने के साथ सैनिटाइजर से हाथ धोने व घरों से न निकलने का संदेश अपनों तक पहुंचाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
#LadengeCoronaSe: Lockdown of public in Sangamnagar, people imprisoned in homes, everything stopped
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के प्रति सजग रहने के लिए संगमनगरी में हर तरफ जागरुकता का असर देखा गया। पीएम के आह्वान पर अमल करते हुए सुबह ही सड़कों पर ‘जनता कर्फ्यू’ लग गया। सुबह न दूध वालों ने दरवाजा खटखटाया न फल व सब्जियों से भरे ठेले वालों ने गलियों में आवाज लगाई।

विज्ञापन
#LadengeCoronaSe: Lockdown of public in Sangamnagar, people imprisoned in homes, everything stopped
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

स्नान-ध्यान के साथ ही लोग घरों में ईश्वर की आराधना में जुट गए। पत्रिका चौराहे से लगी कॉलोनी के निवासी पीडीए के सेवानिवृत्त वित्त अधिकारी गिरिजाशंकर मिश्र ने बताया कि वर्षों बाद पहली बार उन्होंने अपने कार चालक समेत कुक व अन्य सेवादारों को जनता कर्फ्यू की वजह से छुट्टी दे दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed