कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाने के लिए लॉक डाउन में यदि आप कहीं फंसे हैं, किसी मुश्किल में हैं या फिर घर में कोई सख्त बीमार है तो घबराएं नहीं। शासन-प्रशासन और संस्थाओं की ओर फोन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कॉल कर समस्या का निदान कराया जा सकता है। यही नहीं घर बैठे निश्चित मात्रा में सामान या दवाएं भी मंगाई जा सकती हैं।
#LadengeCoronaSe: मुश्किल है तो न घबराएं, करें सिर्फ मोबाइल से एक कॉल, होगा निदान
कोरोना संदिग्ध की गुप्त सूचना दें
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संदिग्धों की खोज का अभियान शुरू किया है। कोई व्यक्ति विदेश या मुंबई, दिल्ली समेत अन्य शहरों से यहां आया है, उसने जांच नहीं कराई है और उसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो नोडल अधिकारी कोरोना 9415238998 पर सूचना दी जा सकती है। ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग के लिए तुरंत आरआरटी टीम मौके पर भेजी जाएगी।
एसआरएन अस्पताल में कोरोना उपचार के लिए
एसआरएन अस्पताल में कोरोना ओपीडी और आइशोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। ओपीडी और मरीजों के संबंध में जानकारी के लिए आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी 9792677489 और एसआईसी 9415253016 के मोबाइल नंबर पर कॉल की जा सकती है।
राशन और ओवर रेटिंग की करें शिकायत
प्रशासन ने खाद्य आपूर्ति विभाग में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां राशन की उपलब्धता और दुकानदारों द्वारा की जा रही ओवररेटिंग के संबंध में शिकायत की जा सकती है। यहां लैंड लाइन नंबर- 05322266098, 05322266099पर कॉल की जा सकती है।
पुलिस सहायता चाहिए तो डायल करें 94511102868, 9454457975
लॉक डाउन में पुलिस सहायता चाहिए या बीमार को अस्पताल तक पहुंचाना है, किसी तरह की इमरजेंसी है, सामान चहिए तो बेझिझक होकर 94511102868, 9454457975 पर कॉल करें। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। इसी तरह आईजी जोन के यहां भी पुलिस संबंधी या अन्य किसी परेशानी से निजात के लिए जोन के कंट्रोल रूम 54405170 पर कॉल की जा सकती है।
विशाल मेगा मार्ट से करें ऑनलाइन शॉपिंग
विशाल मेगा मार्ट फैमिली स्टोर ने ग्राहकों के लिए ऑललाइन सेवा शुरू की है। बस आपको 1500 रुपये तक के सामानों की सूची नोट करानी है। आपको तय अवधि में होम डिलेवरी के जरिए सामान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ हेल्पलाइन नंबर 7987324987 पर कॉल करना होगा।