फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: एक हजार अवधूतों ने ली संन्यास दीक्षा, वसंत की भोर में बनाए जाएंगे नागा, देखें तस्वीरें...

Thu, 07 Feb 2019 04:37 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 07 Feb 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
One thousand People Made Naga Sadhu Including 100 Sadhvi in Kumbh Mela Prayagraj
Naga Sadhu

प्रयागराज कुंभपर्व में बुधवार को फिर पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से तकरीबन सौ साध्वियों और नौ सौ अवधूतों सहित एक हजार को संन्यास की दीक्षा दी गई। इससे पहले जूना की ओर से तकरीबन दो हजार अवधूतों और डेढ़ हजार साध्वियों को संन्यास दीक्षा दी जा चुकी है। मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नानपर्व के बाद बुधवार को जूना अखाड़े की ओर से अवधूतों को नागा सन्यासी बनाने के क्रम में गंगा किनारे संस्कारित किया गया। खुद के लिए सत्रहवां पिंडदान करके अवधूत संन्यासी बन गए।

One thousand People Made Naga Sadhu Including 100 Sadhvi in Kumbh Mela Prayagraj
Naga Sadhu

धर्मदंड लिए अखाड़े के कोतवालों की देखरेख में गंगा किनारे आरंभ दीक्षा संस्कार के तहत गंगा स्नान, भस्म स्नान, गोमूूत्र, गाय के गोबर, पंचगव्य, पंचामृत स्नान, गंगा स्नान के बाद नई लंगोटी दी गई। परंपरानुसार यज्ञोपवीत के बाद उन्हें पलाश का दंड और कुल्हड़ का कमंडल प्रदान किया गया।

One thousand People Made Naga Sadhu Including 100 Sadhvi in Kumbh Mela Prayagraj
Naga Sadhu

काशी के पुरोहितों डॉ.रविशंकर तिवारी, आचार्य जितेंद्र मणि त्रिपाठी, आचार्य संतोष जी, आचार्य बचऊजी और उज्जैन के आचार्य संजय बधेका के आचार्यत्व में सभी ने स्वयं के लिए सत्रहवां पिंडदान किया। बाद में सभी पिंडों को गंगा में विसर्जित किया गया। आधी रात के बाद विजयाहवन संस्कार सहित पूरी रात ओम नम:शिवाय का जाप जारी रहा। गंगा किनारे हुए अनुष्ठान में अनेक संत, संन्यासी, कोतवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
One thousand People Made Naga Sadhu Including 100 Sadhvi in Kumbh Mela Prayagraj
Naga Sadhu
सौ बनीं संन्यासिनी

पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से संन्यास दीक्षा के क्रम में तकरीबन सौ साध्वियों को भी बुधवार को गंगा किनारे संन्यासिनी बनाया गया। परंपरा के मुताबिक जुटीं साध्वियों ने भी स्वयं के लिए सत्रहवां पिंडदान किया। दीक्षा संस्कार के बाद सभी दशनामी संन्यासिनी महिला अखाड़े की सदस्य बन गईं। दीक्षा के दौरान अखाड़े के कोतवालों ने किसी अन्य को वहां पर प्रवेश नहीं करने दिया।

विज्ञापन
One thousand People Made Naga Sadhu Including 100 Sadhvi in Kumbh Mela Prayagraj
Naga Sadhu
खास-खास
- नागा संन्यासियों के शरीर पर लगाने के लिए बाबा विश्वनाथ मंदिर की भभूत और दंड बनाने के लिए पलाश सहित अन्य पूजा सामग्री काशी से लाई गई
- नागा बनाने के लिए किसी भी तरह के जाति बंधन से सभी मुक्त रखा गया। संन्यासियों में मुस्लिम और ईसाई छोड़कर सभी जातियों के साधु शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed