फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: गीता रामायण ने मोहा प्रभु प्रेमियों का मन, 4 दिवसीय दत्तात्रेय उपाख्यान का प्रारंभ

Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:starts at Prabhu Premi sangh shivir in kumbh mela 2019
प्रवचन

जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में रविवार को सेक्टर 14 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में चार दिवसीय दत्तात्रेय उपाख्यान का प्रारंभ हुआ। पुंडरीक जी महाराज ने कहा कि भगवान दत्तात्रेय स्मृत्यगामी हैं जिनके स्मरण मात्र से प्राणी का कल्याण संभव है। 

kumbh Mela 2019:starts at Prabhu Premi sangh shivir in kumbh mela 2019
प्रवचन

पुंडरीक महाराज ने कहा कि, सत्संग की महिमा की महिमा अपरंपार है। उन्होंने सिद्ध सत्पुरुषों के समक्ष जीवन यापन करने से अनंत संभावनाओं के प्रस्फुटन का उल्लेख भी किया। 

kumbh Mela 2019:starts at Prabhu Premi sangh shivir in kumbh mela 2019
प्रवचन

इस अवसर पर स्वामी सुधर्मानंद, न्यायविद विवेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बताया गया कि कथा 23 जनवरी तक प्रतिदिन 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:starts at Prabhu Premi sangh shivir in kumbh mela 2019
प्रवचन

गीता रामायण ने मोहा प्रभु प्रेमियों का मन
प्रभु प्रेमी संघ शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रेणी में प्रभु रामचंद्र के चरित्र पर आधारित गीत रामायण गायन की प्रस्तुति ने प्रभु प्रेमियों का मन मोह लिया। चितले ग्रुप पुणे की इस प्रस्तुति को गीतों को शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों के आधार पर संगीतबद्ध किया गया।

विज्ञापन
kumbh Mela 2019:starts at Prabhu Premi sangh shivir in kumbh mela 2019
प्रवचन

श्रीराम की संपूर्ण कथा सुंदर शब्दों में इस तरह प्रस्तुत की गई कि हर प्रसंग श्रोताओं के सामने जीवंत रहा। पुणे के कलाकारों ने हिंदी भाषा में अनुवादित गीतों को हाल ही में अयोध्या में प्रस्तुत किया था। यह कार्यक्रम वहां के वासियों को बहुत ही पसंद आया। विवेक ठाकुर के संयोजन में माधुरी चितले, दत्ता चितले, प्रार्थना साठे, तुषार रीठे और अनीता घुघरी ने गायन एवं अमित कुटे, दीप्ति कुलकर्णी और मिहिर ने वाद्यवृंद पर प्रस्तुति दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed