फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाहर हत्याकांड: बिलख रही समर्थक को देखकर रुके पूर्व विधायक, बोले-'परेशान न हों, हम फिर आएंगे'

Tue, 05 Nov 2019 11:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan spoke to supporters Dont worry We will come back again
jawahar yadav murder case - फोटो : अमर उजाला
नैनी जेल से लाने के बाद कचहरी में प्रवेश करते वक्त उदयभान करवरिया को देखते ही उनकी एक महिला समर्थक बिलखने लगी। जिसे देखकर वह रुके और उसे ढ़ांढस बंधाते हुए कहा कि चिंता मत करो। हम फिर लौटकर आएंगे। इतना कहकर वह कचहरी के भीतर चले गए। नैनी जेल से करवरिया बंधुओं को दोपहर एक बजे के करीब जिला कचहरी लाया जाना था। हालांकि, वह करीब डेढ़ घंटे की देरी से 2.45 मिनट के आसपास वहां पहुंचे।

 
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan spoke to supporters Dont worry We will come back again
उदयभान करवरिया - फोटो : अमर उजाला
कटरा पुलिस चौकी के सामने स्थित कचहरी नए भवन के मुख्य गेट पर जैसे ही प्रिजन वैन के पीछे चल रही एंबुलेंस रुकी, वहां मौजूद समर्थकों ने उसे घेर लिया। साथ ही समर्थन में नारेबाजी भी की। कुछ देर बाद एंबुलेंस से सबसे पहले उदयभान करवरिया उतरे। वह एंबुलेंस से उतरकर कचहरी गेट की ओर बढ़े ही थे कि उनकी नजर बाईं ओर खड़ी महिला समर्थक पर पड़ी। जो उन्हें देखते ही बिलखने लगी। 
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan spoke to supporters Dont worry We will come back again
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया - फोटो : अमर उजाला
इस पर उदयभान ठहर गए। और समर्थक को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ‘परेशान मत होइए। हम फिर लौटकर आएंगे।’ इतना कहकर वह कचहरी के भीतर चले गए। हालांकि महिला समर्थक इसके बाद भी अपने आंसू संभाल नहीं सकी और वह कुछ देर तक  बिलखती ही रही। पूछने पर उसने अपना नाम रीता सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी उरुवा मेजा बताया। साथ ही कहा कि वह मेजा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan spoke to supporters Dont worry We will come back again
जेल जाते हुए रामचंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू - फोटो : अमर उजाला
बिलखती रहीं कल्लू के परिवार की महिलाएं
उधर, मामले के चौथे आरोपी रामचंद्र उर्फ कल्लू की परिवार की महिलाएं भी कचहरी पहुंचीं। नैनी जेल से चारों आरोपियों को लाए जाने के दौरान वह भी गेट पर पहुंचीं थीं। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के कारण वह कल्लू को देख भी नहीं सकीं। इसे बाद उन्होंने कचहरी के भीतर जाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्हें कचहरी परिसर में प्रवेश न करने की सलाह दी। जिसके बाद वह गेट के पास ही खड़े होकर रामचंद्र के आने का इंतजार करने लगीं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू बहते रहे।
 
विज्ञापन
jawahar yadav murder case Former MLA Udaybhan spoke to supporters Dont worry We will come back again
कोर्ट परिसर में समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंत्री पर हमले का आरोपी भी दिखा कोर्ट परिसर में
एक खास बात यह रही कि सजा के एलान के दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्त पर हमले का आरोपी दिलीप मिश्र भी कचहरी परिसर में घूमता मिला। पहले वह व उसके समर्थक कटरा चौकी के सामने स्थित कचहरी नए भवन के मुख्य गेट के पास जमा रहे। हालांकि, जैसे ही करवरिया बंधुओं को नैनी जेल से कोर्ट के भीतर लाया गया, वह अपने साथियों संग कचहरी परिसर के भीतर पहुंच गया। कोर्ट में उसकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed