फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Christmas : मिडनाइट सर्विस में बजीं चर्च की घंटियां, मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगाए चर्च

Thu, 25 Dec 2025 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 12:21 PM IST
सार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात शहर के गिरजाघरों और मसीही समुदाय के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही।मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के अवतरण के साथ ही चर्च की घंटियां गूंजीं और मोमबत्तियों की रोशनी से वातावरण अलौकिक हो उठा।

विज्ञापन
Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस प्रभु यीशु के जन्म को दिखाते बिशप लुइस। - फोटो : अमर उजाला।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार की रात शहर के गिरजाघरों और मसीही समुदाय के लोगों के घरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की धूम रही।मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के अवतरण के साथ ही चर्च की घंटियां गूंजीं और मोमबत्तियों की रोशनी से वातावरण अलौकिक हो उठा। चर्च परिसरों में प्रार्थना सभा के साथ गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुतियां और बॉन फायर का आयोजन किया गया।सिविल लाइंस स्थित ऑल सैंट्स कैथिड्रल चर्च में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान ने और इलाहाबाद डायोसिस के सेंट जोसेफ कैथिड्रेल में बिशप लुईस मस्क्रेहनस ने मिडनाइट सर्विस को संबोधित किया।



प्रार्थना कर कहा कि प्रभु यीशु शांति और अनंत जीवन का संदेश लेकर आए। पत्थर गिरजाघर में पादरी विनीता इसूबियस, म्योराबाद के सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी ने प्रार्थना कराई। इसी तरह होली ट्रिनटी, कटरा, सेंट जॉन्स, नैनी कम्युनिटी, यीशु दरबार और जमुना चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद यीशु के जन्म की खुखियां मनाई गईं। सभी चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा होगी।

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

चर्चों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर्सोल्लास के साथ मना क्रिसमस

क्रिसमस के अवसर पर शहर के चर्चों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बृहस्पतिवार सुबह आयोजित मॉर्निंग सर्विस के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में रम वितरित किया गया। इस मौके पर पूरे शहर में मेले जैसा माहौल पूरे दिन देखने को मिला। शहर में भीड़ को देखते हूए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। जहां एक तरफ मसीही समुदाय के लोग मॉर्निंग सर्विस के बाद एक-दूसरे को हाथ मिलाकर और गले लगाकर बधाइयां देते दिखे। वहीं दूसरी तरफ अन्य समुदाय के लोग चर्च के गेट पर मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते दिखे। प्रयागराज की नीलम ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पहले से चर्च आती रही हैं। हिंदू होने के बाद भी अपनी क्रिसचन दोस्त के साथ रहने से भगवान यीशु में आस्था है इसलिए हर साल मोमबत्ती जलाने चर्च आती हूं।

इस मौके पर शहर के सभी चर्चों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताते नजर आये। प्रयागराज की श्रेया ने कहा कि वो पहली बार क्रिसमस पर चर्च घूमने आईं हैं और उन्हें चर्चों की सजावट आकर्षक लगी। क्रिसमस के मौके पर पत्थर गिरजा घर और आजाद पार्क के सामने लगे मेले में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।

Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस प्रभु यीशु के जन्म को दिखाते बिशप लुइस। - फोटो : अमर उजाला।

प्रभु यीसू के जन्मोत्सव को सभी चर्चों में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। अराधना करते हैं और पूरे देश में शांति का संदेश देते हैं। -एलेन दान, मेम्बर ऑफ जमुना चर्च

यह बहुत खुशी की बात है कि पूरा देश क्रिसमस मना रहा है। इस अवसर पर शांति और भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना की गईं। क्रिसमस को उपहार देने और खुशियां बांटने के त्योहार के रूप में मनाया गया। सभी चर्चों में मॉर्निंग सर्विस में प्रभू यीशु की आराधना की गई। -बिशप मॉरिस एडगर दान, डायोसिस ऑफ लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

यीशु पर आस्था तो पूरी हुई मन्नत

क्रिसमस के मौके पर बृहस्पतिवार को मिर्जापूर से आईं प्रीती ने बताया कि बेटी के एडमिशन के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी हुई तो मोमबत्ती जलाकर भगवान यीशु की अराधना की। क्रिसचन नहीं हूं लेकिन मन से मांगी प्रार्थना भगवान सुन ही लेते हैं।

विज्ञापन
Happy Christmas: Church bells ring during midnight service, churches illuminated with candlelight
सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस गीत प्रस्तुत करते कैरल। - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जोसेफ कैथिड्रल में किसमश  उत्सव के तहत मिडनाइट सर्विस  गीत प्रस्तुत करते कैरल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed