प्रयागराज के करछना में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद दोस्त को छोड़कर एक अन्य साथी के साथ घर लौट रहे फौजी विवेक सिंह (30) की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। धरवारा गांव के पास वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्कॉर्पियो सवारों ने विवाद के बाद हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। लखनऊ के आर्मी अस्पताल में सोमवार भोर में उनकी मौत हो गई।
करछना थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए घटना के चार घंटे बाद राजकमल पांडेय (एएसआई), राजीव कुमार ठाकुर (फौजी), स्कॉर्पियो मालिक दिनेश कुमार यादव, राजू अग्रहरि और भाई लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
2 of 9
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी विवेक पुत्र उमाकांत सिंह सेना में जवान थे और उनकी तैनाती दिल्ली में थी। शनिवार को वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। शादी की रात वह अपने दोस्त विनय जैन को गांव के ही करण सिंह के साथ कार से कोहड़ार बाजार छोड़ने गए।
3 of 9
फौजी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लौटते वक्त धरवारा मोड़ के पास बरात से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। तभी पीछे से उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इससे विवेक गिरकर बेहोश हो गए।
4 of 9
थाने में फौजी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन उन्हें पहले करछना सीएचसी और वहां से रेफर होने पर लखनऊ के आर्मी अस्पताल ले गए जहां सोमवार भोर में करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी नंबर से की गई आरोपियों की पहचान, पूछताछ में बोले- नहीं दे रहा था पास
वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो सवार एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) समेत पांच लोगों द्वारा रॉड से किए गए हमले में फौजी की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। फौजी विवेक की मौत की जानकारी पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव व एसीपी करछना अरुण त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।