फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाशोत्सव पर सजे गुरुद्वारे, शबद-कीर्तन और गुरुवाणी की गूंज

Fri, 03 Jan 2020 01:51 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Guru govind Singh prakashutsav
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आहियापुर स्थित पक्की संगम में सजा दीवान। - फोटो : Prayagraj

सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा पक्की संगत अहियापुर, सदियापुर और खुल्दाबाद में रंग-बिरंगे फूलों से गुरु दरबार सजाए गए। सुबह से शाम तक गुरु दरबारों में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा पक्की संगत और श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गान हुआ। दिन भर लोग गुरुद्वारा में अरदास करते रहे। गुरु के अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




 

पक्की संगत सदियापुर में मुंबई से आए भाई हरदीप सिंह ने गुरु  की महिमा का बखान किया

Guru govind Singh prakashutsav
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आहियापुर स्थित पक्की संगम में शबद कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : Prayagraj

 बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा पक्की संगत सदियापुर में मुंबई से आए भाई हरदीप सिंह ने गुरु  की महिमा का बखान किया। गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

 

खुल्दाबाद में कलाकारों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम

Guru govind Singh prakashutsav
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खुल्दाबाद गुरुद्वारा में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : Prayagraj

निर्मल पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री एवं गुरुद्वारा पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह की देखरेख में हुए प्रकाशोत्सव में कई इलाकों से संगतें पहुंचीं। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में रागी जत्था भाई कंवरपाल सिंह और ढाड़ी जत्था के ज्ञानी सुलखन सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के उपदेश सुनाए।   गुरु नानक गुरुद्वारा सदियापुर में रागी जत्थे के भाई नरेंद्र सिंह, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।  संचालन सरदार सत्येंद्र सिंह ने किया। सरदार सरन सिंह, धीरज नागर, सुमित श्रीवास्तव, सरदार सावन सिंह, तरमेंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दिग्गविजय सिंह, विजय सिंह, सर्वजीत सिंह उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ

Guru govind Singh prakashutsav
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान। - फोटो : Prayagraj

 गुरुद्वारा संगत अलोपीबाग में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर 31 दिसंबर से शुरू हुए अखंड साहिब के पाठ का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। रागी जत्थे के भाई नरेंद्र सिंह बनारस वाले और भाई हरविंदर सिंह ने शबद -कीर्तन की प्रस्तुति की। सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक  कीर्तन, कथा, व्याख्यान और कविता पाठ हुआ। दोपहर में अरदास और गुरु का लंगर चला। 
 

विज्ञापन

इरशाद ने किया गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

Guru govind Singh prakashutsav
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खुल्दाबाद गुरुद्वारा में शबद कीर्तन सुनते श्रद्घालु। - फोटो : Prayagraj

अतरसुइया मेें मानव एकता संघ की ओर से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। संघ के अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने लोगों से गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed