सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा पक्की संगत अहियापुर, सदियापुर और खुल्दाबाद में रंग-बिरंगे फूलों से गुरु दरबार सजाए गए। सुबह से शाम तक गुरु दरबारों में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा पक्की संगत और श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गान हुआ। दिन भर लोग गुरुद्वारा में अरदास करते रहे। गुरु के अटूट लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
पक्की संगत सदियापुर में मुंबई से आए भाई हरदीप सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया
2 of 5
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आहियापुर स्थित पक्की संगम में शबद कीर्तन करता रागी जत्था।
- फोटो : Prayagraj
बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा पक्की संगत सदियापुर में मुंबई से आए भाई हरदीप सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ और कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
खुल्दाबाद में कलाकारों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम
3 of 5
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खुल्दाबाद गुरुद्वारा में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : Prayagraj
निर्मल पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री एवं गुरुद्वारा पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह की देखरेख में हुए प्रकाशोत्सव में कई इलाकों से संगतें पहुंचीं। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में रागी जत्था भाई कंवरपाल सिंह और ढाड़ी जत्था के ज्ञानी सुलखन सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के उपदेश सुनाए। गुरु नानक गुरुद्वारा सदियापुर में रागी जत्थे के भाई नरेंद्र सिंह, शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। संचालन सरदार सत्येंद्र सिंह ने किया। सरदार सरन सिंह, धीरज नागर, सुमित श्रीवास्तव, सरदार सावन सिंह, तरमेंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दिग्गविजय सिंह, विजय सिंह, सर्वजीत सिंह उपस्थित थे।
गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ
4 of 5
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान।
- फोटो : Prayagraj
गुरुद्वारा संगत अलोपीबाग में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर 31 दिसंबर से शुरू हुए अखंड साहिब के पाठ का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। रागी जत्थे के भाई नरेंद्र सिंह बनारस वाले और भाई हरविंदर सिंह ने शबद -कीर्तन की प्रस्तुति की। सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन, कथा, व्याख्यान और कविता पाठ हुआ। दोपहर में अरदास और गुरु का लंगर चला।
इरशाद ने किया गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
5 of 5
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खुल्दाबाद गुरुद्वारा में शबद कीर्तन सुनते श्रद्घालु।
- फोटो : Prayagraj
अतरसुइया मेें मानव एकता संघ की ओर से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। संघ के अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने लोगों से गुरु गोविंद सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।