{"_id":"5eed108279714932350f2f04","slug":"galvan-valley-violence-military-officers-salute-martyr-deepak-kumar-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गलवां घाटी हिंसाः प्रयागराज में शहीद दीपक कुमार को सैन्य और प्रशासनिक अफसरों ने किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलवां घाटी हिंसाः प्रयागराज में शहीद दीपक कुमार को सैन्य और प्रशासनिक अफसरों ने किया सैल्यूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ हिंसक संघर्ष में शहीद हुए रीवा के नायक दीपक कुमार को शुक्रवार सैन्य अफसरों और जिला प्रशासन के अफसरों ने विदाई दी।
प्रयागराज के न्यू कैंट स्थित मिलिट्री हास्पिटल परिसर में पूर्व यूपी एमपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आई एम लांबा व अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें 21 राइफल की सलामी दी गई। इसके बाद फूलों से सजी सेना की गाड़ी से पार्थिव शरीर को रीवा में उनके पैतृक गांव भेजा गया।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एमपी में रीवा के फरंदा गांव के रहने वाले थे शहीद दीपक कुमार चीन बार्डर पर तैनात थे। लद्दाख के गलवां घाटी में 16 बिहार रेजीमेंट के आर्मी मेडिकल कोर में नायक नर्सिंग असिस्टेंट दीपक कुमार भी चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में शहीद हुए थे।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 1989 थी। बृहस्पतिवार की रात ही शहीद दीपक के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से विशेष विमान में बमरौली एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह विमान चंडीगढ़ से पटना, रांची होते हुए प्रयागराज आया था, क्योंकि विमान में अन्य शहीदों के भी पार्थिव शरीर रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पूरे सम्मान के साथ रात भर दीपक कुमार का पार्थिव शरीर मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया। शुक्रवार सुबह मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर में जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा, प्रयागराज के कमिश्नर आर रमेश कुमार, आईजी के पी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह, ब्रिगेडियर संदीप भंडारी, कर्नल दाबास, कर्नल जीएस मनीष कुमार आदि ने दीपक कुमार के पार्थिव शरीर के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
5 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सुबह 10:00 बजे के आसपास मिलिट्री हॉस्पिटल से सेना के वाहन और फूलों से सजी एक एंबुलेंस द्वारा शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर प्रयागराज से सड़क मार्ग द्वारा रीवा के लिए भेजा गया। इस दौरान शहर के कुछ स्थानों पर शहीद के पार्थिव शरीर वाले वाहन पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।