फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

167 वर्ष के इतिहास में पहली बार रेलवे के बर्थडे पर नहीं चली एक भी यात्री ट्रेन

Fri, 17 Apr 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the history of 167 years, not a single passenger train was run on the railway's birthday
lockdown in prayagraj - फोटो : lockdown in prayagraj

भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार रेलवे का बर्थडे बृहस्पतिवार 16 अप्रैल को नहीं मनाया गया। देशव्यापी लॉक डाउन की वजह से 167 वर्ष के इतिहास में रेलवे ने एक भी यात्री ट्रेन नहीं चलाई। साथ ही उत्तर मध्य रेलवे का गठन होने के बाद बृहस्पतिवार को किसी भी रेलकर्मी और अफसर तक को सम्मानित नहीं किया। हालांकि, एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इस उपलक्ष्य पर अपना पांच मिनट का वीडियो संदेश जारी कर सभी रेलकम्रियों और अफसरों की हौसलाफजाई जरूर की। उनका यह संदेश रेलवे के तकरीबन सभी रेलकर्मियों के मोबाइल पर भेजा गया।
 
For the first time in the history of 167 years, not a single passenger train was run on the railway's birthday
woman staff - फोटो : अमर उजाला।
जीएम राजीव चौधरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह पहला मौका है कि रेलवे द्वारा इस बार रेलवे वीक का आयोजन नहीं किया जा रहा। यह संकट की घड़ी है। रेलवे वीक भले ही अभी हम नहीं मना रहे लेकिन, कोरोना आपदा से मुक्ति पाने के बाद दोगुने उत्साह के साथ इस आयोजन को किया जाएगा। बता दें कि भारतीय रेलवे में पहली बार 16 अप्रैल 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच पहली यात्री ट्रेन चलाई गई थी। इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर रेलवे की ओर से हर वर्ष 10 से 16 अप्रैल के मध्य भारतीय रेल में रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर मेधावी कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।
For the first time in the history of 167 years, not a single passenger train was run on the railway's birthday
train shimla - फोटो : अमर उजाला
167 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब संपूर्ण यात्री सेवाएं निलंबित हैं। औपचारिक रेलवे सप्ताह समारोह जो अन्यथा बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं, को भी स्थगित कर दिया गया है। यात्री सेवाओं के पूरी तरह से स्थगित होने के बावजूद रेलकर्मी इस राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के पहिये को चलायमान बनाए हुए हैं और इस महामारी से कई मोर्चों पर संघर्षरत हैं। जीएम ने अपने वीडियो संदेश में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता को बनाए रखने और कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए रेलवे के कुछ महत्वपूर्ण योगदानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स एंड गाइड एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों आदि के सामूहिक प्रयासों से दिनांक 15 अप्रेल् तक 52 हजार  से अधिक गरीबो और असहाय लोगों को भोजन प्रदान किया गया और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed