फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठी महोत्सव: माखनचोर के पालने पर खिलौनों में मोबाइल, कैरमबोर्ड

Sat, 04 Sep 2021 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 11:18 PM IST
सार

इस दौरान विमला देवी दासी, अनीता केसरवानी, संतोष चौरसिया, आशा जायसवाल, संगीता केसरवानी समेत तमाम भक्त उपस्थित थे। हरे कृष्ण कीर्तन की धुन पर संत-भक्त नृत्य और गान के साथ झूमते रहे।

विज्ञापन
Festivals in temples on the sixth day of Janmashtami, mobiles, carromboards in toys on Shri Krishna's cradle
Prayagraj News :श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर इस्ॅकान मंदिर में भगवान का श्रृंगार कर पूजन किया गया। - फोटो : प्रयागराज

शहर के मठों-मंदिरों से लेकर लीला कमेटियों और क्लबों तक शनिवार को कान्हा के छठी महोत्सव को रूप शृंगार के साथ आकर्षक झांकियों में यादगार बनाया गया। इस दौरान कान्हा नए दौर के खिलौनों से खेलते नजर आए। नटवर नागर के छटी उत्सव के दिन कहीं पालने पर मोबाइल तो कहीं झांकियों में कैरमबोर्ड सजाया गया। स्वचालित झांकियां भी भक्तों को मोहती रहीं। छठी उत्सव को राधा-कृष्ण के रास और गोप-गोपियों की थिरकन से संगीतमय बनाया गया। बलुआघाट स्थित राधा वेणी माधव इस्कॉन मंदिर में छठी  उत्सव पर लड्डू गोपाल को 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान अभिषेक के बाद विशेष शृंगार किया गया । गोपाल जी को माखन मिश्री का भी भोग लगाया गया ।

Festivals in temples on the sixth day of Janmashtami, mobiles, carromboards in toys on Shri Krishna's cradle
Prayagraj News : श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर मुट्टीगंज स्थित मुंशी राम की बागिया में राधा कृष्ण मंदिर का आकर्षक विद्युत झालरों से सजावट की गई। - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान विमला देवी दासी, अनीता केसरवानी, संतोष चौरसिया, आशा जायसवाल, संगीता केसरवानी समेत तमाम भक्त उपस्थित थे। हरे कृष्ण कीर्तन की धुन पर संत-भक्त नृत्य और गान के साथ झूमते रहे। इसी तरह शहर की प्राचीन कटरा रामलीला कमेटी की ओर से छठी उत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित स्वचालित झाकियों की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद के अलावा पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर की उपस्थिथि में भोग आरती हुई।  

Festivals in temples on the sixth day of Janmashtami, mobiles, carromboards in toys on Shri Krishna's cradle
Prayagraj News : श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर मुट्टीगंज स्थित मुंशी राम की बागिया में राधा कृष्ण का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : प्रयागराज

इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर स्वामी वासुदेवानंद का अभिनंदन किया। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त, महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद कृष्ण लीला का मंचन करने वाले 52 कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। झांकी सजाने वाले शिल्पकार करन सिंह प्रजापति को प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Festivals in temples on the sixth day of Janmashtami, mobiles, carromboards in toys on Shri Krishna's cradle
Prayagraj News : श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर इस्ॅकान मंदिर में भगवान के दर्शन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : प्रयागराज
इस मौके पर  स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि लीलाओं के जरिए हिंदू धर्म -संस्कृति और संस्कार को बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर व्रतशील शर्मा, शंकर लाल चौरसिया, मंयक अग्रवाल, विनोद केसरवानी, राकेश चौरसिया, महेश चंद्र गुप्ता, राजू, संजय गुप्ता उपस्थित थे। इसी तरह लूकरगंज स्थित ब्रज रस रसिक भजन मंडल के तत्वावधान में छह दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की झांकियां श्यामा सदन में यादगार बन गईं। ब्रज की गोपियों के रूप में महिलाएं बधावा लेकर राधे कृष्णा एनक्लेव में पहुंचीं, तो ढोल-नगाड़ों की गूंज से उनका स्वागत हुआ। नाचते, गाते हुए गोपियां तरह-तरह के खिलौने, कार, भोंपू, सीटियां,रंग-बिरंगे गुब्बारे,  टॉफियां और बिस्कुट लेकर छठी उत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान नंद के घर बधाई बजती रही। सोहर गान पर गोपियां थिरकती रहीं।

इसके बाद बाल कलाकारों ने माखनचोरी की लीला का मनोहारी मंचन किया। ओंकार दत्त गौतम, अमित यादव, धीरज श्रीवास्तव, गीता दीक्षित बधाई गीतों, भजनों से मन मोह लिया। माखन चोरी की लीला में ईशानी पांडेय,  तनिष्क केसरवानी, कृष्णा निगम, उत्कर्ष गुप्ता,कनिका पटेल, रव्या पटेल, छवि निगम, अहाना सचदेवा, रिया, अरायना केसरवानी,ऐश्वर्या घोष ने अभिनय किया। गायन में श्रुति निगम, अक्षत, गौरांग निगम, उज्जवल निगम श्ने हिस्सा लिया। इस दौरान ढोलक पर भास्कर कुशवाहा ने संगत की। लीला निर्देशन निशा पटेल एवं स्वाति पांडेय ने किया। साज सज्जा राधिका निगम की थी। छठी को सफल बनाने में डॉ  एसके पांडेय, अतुल निगम, अन्नू निगम, अतुल रस्तोगी, श्याम केसवानी, अनूप निगम, देव केसवानी, दुलीचंद सेठ, ईश्वर चंद्र केसरवानी, संजय पटेल, उषा निगम, खुशबू केसरवानी, अनीता सचदेवा, सुनीता शर्मा का योगदान सराहनीय रहा। संयोजक डॉ अखिल निगम ने आभार जताया। उधर, लूकरगंज स्थित झूलेलाल नगर में छठी उत्सव की झांकी में कान्हा के पालने पर मोबाइल और कैरमबोर्ड भी सजाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed