फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज समेत चार शहरों में शुरू हो रहा ई-स्टोर, कैट कर रहा सामान घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था 

Sun, 19 Apr 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
E-store, starting in four cities including Prayagraj, arranging for cat-to-house delivery
online site - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के इस दौर में आम लोगों को घर पर ही जरूरत का हर सामान उपलब्ध कराने के लिए वाणिज्य मंत्रालय के निर्देश पर कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ग्लोबल लिंकर कंपनी के साथ मिलकर एसएमसीजी सामानों के वितरक, थोक विक्रेता और रिटेलर का ई-स्टोर बनाना शुरू कर दिया है। कैट ने इस संकट के समय में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कामर्स मिनिस्ट्री के निर्देशन में ‘ग्लोबल लिंकर’ नाम से पोर्टल बनाने के साथ ही यह प्रोजेक्ट प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर एवं लखनऊ में शुरू किया है। 

E-store, starting in four cities including Prayagraj, arranging for cat-to-house delivery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज में कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल को विभाग की ओर से एसपीओसी (सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटेक्ट) बनाया गया है। महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रयागराज में आईटीसी, एचयूएल, फ्रूटी, अनमोल आदि कंपनियों सहित 45 खुदरा दुकान का ‘ई स्टोर’ बना दिया गया है। बुकिंग यही पढ़ ली जाएगी और उपभोक्ता तक सामानों की डिलिवरी ‘डिलेवेरी’ नामक कंपनी द्वारा की जाएगी। बताया, कैट के द्वारा सभी वितरक, थोक दुकानदार और खुदरा दुकानदार का ‘ई स्टोर’ नि:शुल्क बना कर दिया जा रहा है।

E-store, starting in four cities including Prayagraj, arranging for cat-to-house delivery
प्ले-स्टोर
इस चेन में दुकानदार अपना आर्डर ऑनलाइन वितरक को देगा और वितरक के यहां से माल ‘डिलेवेरी’ कंपनी द्वारा उनके दुकान पर पहुंचाया जाएगा। इसी तरह उपभोक्ता को भी उसके घर पर डिलीवरी की जाएगी। डिलीवरी ब्वॉय की भी नियमित रूप से पहले मेडिकल जांच की जाएगी। उसके बाद ही उसे काम पर भेजा जाएगा। दुकानदार और उपभोक्ता दोनों से भुगतान ऑनलाइन डिजिटल मोड में लिया जाएगा। यदि कोई दुकानदार अपना ई-स्टोर बनवाना चाहता है तो उनके मोबाइल नंबर 9415361690 पर संपर्क कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed