फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए साल के जश्न के बीच प्रेमी युगल ने रचाई शादी, परिजन नहीं थे राजी, केंद्र बना मायका

Tue, 01 Jan 2019 10:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
couple get marriage on new year in asha jyoti kendra in prayagraj
Couple marriage

खुल्दाबाद स्थित आशा ज्योति केंद्र मेें नए वर्ष की शुरुआत के साथ उल्लास और जश्न के बीच एक प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध गए। केंद्र की पहल पर प्रेमी युगल साल के पहले दिन मंगलवार को एक-दूजे के हुए। निकाह की पूरी रश्म केंद्र में पूरी हुई। परिवार वाले नहीं आए तो लड़की के रिश्तेदार बनकर केंद्र के सदस्य खड़े हुए। दो वर्ष पहले खुले केंद्र की भी यह पहली शादी हुई।

couple get marriage on new year in asha jyoti kendra in prayagraj
Couple marriage

नेवादा की कैसर की मो. शाहरुख से कुछ महीने पहले मुलाकात हुई थी और दोनों ने शादी करने मन बना लिया, लेकिन कैसर के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसी सिलसिले में परिवार वालों से विवाद के बाद कैसर 28 जनवरी को आशा ज्योति केंद्र पहुंची।

couple get marriage on new year in asha jyoti kendra in prayagraj
Couple marriage

कैसर के साथ प्रेमी शाहरुख भी साथ पहुंचा। केंद्र प्रभारी शिष्या सिंह ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों की कई बार काउंसलिंग की गई, लेकिन कैसर के पिता तथा अन्य सदस्य शादी के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने यहां तक कहा कि उनका कैसर से कोई नाता नहीं है। चूंकि दोनों बालिग हैं। इसलिए उनके निर्णय पर एक जनवरी को शादी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple get marriage on new year in asha jyoti kendra in prayagraj
Couple marriage

इसमें कैसर के परिवार से कोई नहीं आया। इसलिए उसके अभिभावक की भूमिका में केंद्र के सभी सदस्य निकाह में शामिल हुए। वहीं शाहरुख के परिवार वाले काजी के साथ शादी में शामिल हुए। निकाह शरियत के मुताबिक हुआ। निकाह के बाद लड़की ससुराल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed