फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: दिन में अनुष्ठान, रात को बला टालने के लिए छतों से अजान

Fri, 27 Mar 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Rituals in the day, Ajan from rooftops to avoid nightfall
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के खौफ से लॉक डाउन के बीच हिंदू-मुसमान दोनों कौमों के लोग महामारी से मुक्ति के लिए जतन कर रहे हैं। वासंतिक नवरात्र की उपासना भी महामारी से मुक्ति पर केंद्रित हो गई है। प्रयागराज के देवी मंदिरों में महामारी से बचने के लिए दुर्गासप्तशती के मंत्रों से पुजारी विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं, वहीं मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रात को छतों से बला टालने के लिए अजान शुरू हो गई है।



मीरापुर स्थित शक्तिपीठ ललिता देवी के गेट बाहर से बंद होने के बावजूद भीतर पुजारी महामारी से बचाव के लिए अनुष्ठान कर रहे हैं। पांच पुजारी निरंतर दुर्गा सप्तशती के अलावा कवच और स्तोत्र का पाठ कर रहे हैं। इसी तरह मां कल्याणी देवी के धाम में भी कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से विशेष आराधाना की जा रही है। मंदिर के व्यावस्थापक पं श्याम जी पाठक ने बताया कि दुर्गासप्तशती में दिए गए महामारी रोकने और इसके शमन के मंत्रों का निरंतर जाप कराया जा रहा है। साथ ही राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना की जा रही है।

CoronaVirus: Rituals in the day, Ajan from rooftops to avoid nightfall
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसी तरह समया माई, न्यायविद हनुमान मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा और सिविल लाइंस के हनुमत निकेतन मंदिर परिसर में स्थित मां दुर्गा के दरबार में भी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए प्रार्थना की जा रही है। उधर, मस्जिदों में जमात में नमाज स्थगित होने के बाद जिले भर में मुसलमान रात को 10 बजे छतों से अजान कर कोरोना वायरस की बला टालने के लिए खुदा की बारगाह में दुआएं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कोरोना वॉयरस से भयभीत लोगों ने आलीमेदीन की अपील पर हर मोहले से अल्लाहो अकबर की सदाएं बुलंद की।

CoronaVirus: Rituals in the day, Ajan from rooftops to avoid nightfall
chaitra navratri 2020 - फोटो : chaitra navratri 2020
साथ ही मुल्क के सभी बाशिंदों को महफूज रखने और इस बला के जल्द से जल्द खात्मे के लिए बारगाहे इलाही में दुआ की। नैनी के पिपिरसा, दांदूपुर, चक दोंदी, झूंसी, मियां का पूरा, हंडिया, सिवैत, पीपल गांव, गयासुद्दीनपुर आदि ग्रामीण इलाकों में भी रात को अजान की गई। मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों में भी नमाज में दुआ महामारी से बचने के लिए दुआ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात मुसलमानों ने अपने घरों की छतों, सड़कों, गलियों व बालकनी से अजानदी।

करैली,रसूलपुर, अटाला, बैदनटोला, दरियाबाद, बहादुरगंज, समदाबाद, रानीमंडी, दायरा शाह अजमल, बख्शी बाजार,बरनतला,सब्जी मंडी, रौशनबाग, शाहगंज, मिनहाजपुर, चकिया, अकबरपुर, बुड्ढा ताजिया, चक आदि में रात को एक साथ अल्लाह -ओ -अकबर की सदाएं गूंजती रहीं। उम्मूल बनीन सोसाइटी के महासचिव सैयद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक बड़ी तादाद में लोगों ने रात को छतों पर अजान देकर बारगाहे इलाही मे कोरोना वायरस से देशवासियों को महफूज रखने की दुआ की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed