मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार से कोरोना की जांच शुरू हो सकती है। जांच शुरू करने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अपनी स्वीकृति दे दी है। रविवार को देर रात इस बात की जानकारी जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल प्रशासन को दी गई। सोमवार को जांच किट लेने के लिए मेडिकल कॉलेज की टीम केजीएमयू लखनउ भेजी जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को कोरोना की जांच कराना आसान हो जाएगा।
अभी तक कोरोना की जांच प्रदेश में छह स्थानों पर हो रहा है। यहां पर आने वाले संदिग्ध मरीजों का नमूना जांच के लिए केजीएमयू और बीएचयू भेजा जा रहा है। आपदा राहत बजट के तहत फंड आवंटित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।
2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
चिकित्सकीय संसाधनों को जुटाने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से लैब संचालन की स्वीकृति के लिए पूरे रिकार्ड सहित आवेदन पत्र इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भेजा गया था। रविवार की दोपहर भी कुछ रिकार्ड भेजे गए। कहा जा रहा है कि डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जांच शुरू करने के लिए लगातार पहल की। इससे रविवार को आईसीएमआर ने यहां पर कोरोना की जांच के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।
3 of 3
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सोमवार को एक टीम को जांच किट लेने के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा। मंगलवार को पहले इसका ट्रयल होगा। उसके बाद जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि लैब शुरू करने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी।
शासन की ओर से यहां पर एक डॉक्टर और एक लैब तकनीशियन तैनात किया गया है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में तैनात दो लैब तकनीशियन और दो सैंपल कलेक्शन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। आरटीपीसीआर मशीन मंगाई गई है। सेफ्टी बाई कैबिनेट, किट, 80 डिग्री सेल्सियस पर काम करने वाला डीप फ्रीजर आ गया है। यह जांच माइक्त्रसेबायोलॉजी विभाग में अंडर में की जाएगी।