फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: प्रयागराज में डीआरएम ऑफिस किया गया बंद 

Mon, 23 Mar 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: DRM office closed in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

 देश के सर्वाधिक व्यस्त मंडलों में एक प्रयागराज मंडल का डीआरएम ऑफिस बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ परिचालन और पर्सनल विभाग के ही कर्मचारी ऑफिस आ रहे हैं। बाकी अन्य विभागों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया गया है। 



दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिये रेलवे द्वारा सभी मेल-एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन दिनांक 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। केवल मालगाड़ियां ही चलाई जा रही हैं, ताकि बिजली एवं खाद्य सामग्री की आपूर्ति बाधित न हो। चूंकि राज्य सरकार ने 25 मार्च तक प्रयागराज में लॉक डाउन कर रखा है, इस वजह से  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भी बंद कर दिया गया है।

CoronaVirus: DRM office closed in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यहां अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हेतु कुछ कर्मचारी मंडल कार्यालय में आकर कार्य कर रहे हैं। शेष कर्मचारी घर से ही कार्य संपादित कर रहे हैं। उधर यात्री गाड़ियों का परिचालन बंद है, लेकिन मालगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा है। इस वजह से  नियंत्रण कार्यालय में आपरेटिंग कंट्रोल के अतिरिक्त अन्य कंट्रोल में आवश्यकतानुसार कर्मचारी कार्यरत हैं।

यहां मंडल नियंत्रण कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या लगभग 30 फीसदी कम कर दी गई है और कम से कम कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। कर्मचारियों से यह भी कहा गया है कि अपनी ड्यूटी के समय घर पर ही  रहें। लेकिन सदैव अलर्ट रहें और बुलाये जाने पर  आफिस पहुंचना सुनिश्चित करें।

उपलब्ध कराया गया सैनिटाइजर 

मंडल नियंत्रण कार्यालय में हर सीट पर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है तथा प्रत्येक घंटे पर उसका उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है। बोर्ड पर तो एक ही कर्मचारी कार्य करता है, इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों को आपस में एक मीटर की दूरी पर बैठने हेतु आदेशित किया गया है।       मंडल नियंत्रण कार्यालय के सभी दरवाजों को खोलकर रखा गया है ताकि  उसे खोलने हेतु हैंडल को न छूना पड़े। सभी परदों को भी हटा लिया गया है।
कंट्रोल रूप में अन्य स्टाफ का प्रवेश वर्जित

नियंत्रण कार्यालय में अन्य स्टाफ का प्रवेश पूर्णत: वर्जित कर दिया गया है। यात्री गाड़ियों के बंद कर दिए जाने के कारण कंट्रोल द्वारा खाली रेक को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रखने का कार्य भी किया जा रहा है, जिसमें उतर मध्य रेलवे के 45 रेक एवं अन्य क्षेत्रीय रेलवे के 10 रेक हैं। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमन वर्मा तथा सहायक  परिचालन प्रबंधक अमित आनंद ने सोमवार को मंडल कार्यालय में उपस्थित होकर स्वच्छता का निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

स्टेशनों पर लगी एटीवीएम मशीन भी बंद 

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम)  मशीन को बंद कर दिया गया है । इसकी देखरेख में लगे फैसीलेटर को भी वहां से अगले आदेश तक हटा दिया गया है। रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।                                                               
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed