{"_id":"5e8e21d68ebc3e6fe9099ad1","slug":"coronavirus-11-people-from-prayagraj-were-quarantined-from-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: प्रयागराज में दिल्ली से आए 11 लोगों को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: प्रयागराज में दिल्ली से आए 11 लोगों को किया गया क्वारंटीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मरकज में हो रहा सैनिटाइजेशन का काम
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से आए 11 लोग फूलपुर में मिले हैं। इनमें से एक ही परिवार के तीन लोगों को शरण देने वाला मो. सलीम कुछ दिनाें पहले दिल्ली से आया था है। सलीम तथा उसके परिवार के तीन सदस्य और उसके घर से मिले चार बाहरी समेत कुल सात लोगों को करेली के रॉयल गेस्ट हाउस में रखा गया है। वहीं बाहर से आए आठ अन्य लोगों को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है। साथ में सभी के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। हालांकि, प्रारंभिक चिकित्सीय परीक्षण में किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी है।
2 of 4
निजामुद्दीन मरकज
- फोटो : Social Media
फूलपुर में मिले सभी 11 लोग 22 से 24 फरवरी तक दिल्ली की शाही ईदगाह कसाबपुरा ईस्तमा में शामिल हुए थे। बाद में चार मार्च को सभी लोग फूलपुर आकर अलग-अलग मस्जिदों में रुके थे। सभी लोग दिल्ली, बिहार, बुलंदशहर, अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जब जिले में शाहगंज थाना के अंतर्गत अब्दुल्ला मस्जिद के पास मुसाफिरखाने में 11 लोगों के पकड़े जाने के बाद पुलिस सख्त हुई तो इन लोगों ने अलग-अलग घरों में पनाह ले ली।
3 of 4
निजामुद्दीन इलाके से जांच के लिए जाते लोग
- फोटो : एएनआई
सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक चतुर्वेदी तथा सीओ उमेश शर्मा ने बुधवार की रात फोर्स के साथ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। एक ही परिवार के तीन लोग फूलपुर कस्बा के कोहना मोहल्ले के निवासी मो. सलीम के घर पर मिले। इनके अलावा आठ अन्य लोग फूलपुर के उबैद उल्लाह के सराय लिलि, फल व्यवसायी मो. शाहिद के सराय अब्दुल मलिक तथा आढ़तिए अब्दुल वाहिद के वीरकाजी स्थित घर पर मिले। इनमें से उबैद वाराणसी में बम विस्फोट के आरोपी वलिउल्लाह का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निजामुद्दीन इलाके को सैनिटाइज करते सफाई कर्मी
- फोटो : amar ujala
सभी आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। एसएसपी के मुताबिक सभी 11 लोगों का तब्लीगी जमात से कोई संबंध नहीं है। एसडीएम विवेक चतुर्वेदी भी कहना था कि फूलपुर में मिले इन 11 लोगों में से किसी का भी मरकज से संबंध नहीं रहा है। मो. सलीम दिल्ली से लौटा था और इसके घर पर तीन लोग रुके थे। सलीम तथा परिवार के तीन अन्य सदस्यों समेत सभी सात लोगों को करेली में क्वारंटीन किया गया है। चिकित्सीय टीम जांच के बाद तय करेगी कि इनके सैंपल की जांच होगी या नहीं। नोटिस चस्पा कर सभी को घर में रहने की हिदायत दी गई है। इन पर हर पल नजर रखी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।