फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एआरटीओ पर हमले का आरोपी स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, आक्रोशित भाजपा विधायक ने समर्थकों संग घेरा थाना

Mon, 10 Feb 2020 03:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Feb 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
bjp mla seating the floor spport of school manager
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला
झूंसी में एआरटीओ टीम पर हमले के आरोपी स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर इकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर फूलपुर के भाजपा विधायक प्रवीण सिंह पटेल व पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने सैकड़ों समर्थकोें संग पहले थाना घेरा, फिर वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। स्कूल प्रबंधक के बेटे की तहरीर पर देर रात को एआरटीओ सुरेश मौर्य समेत दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को जेल भेज दिया।
bjp mla seating the floor spport of school manager
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को स्कूली वाहनों की जांच करने झूंसी के एमआरएस स्कूल एंड कॉलेज पहुंचे एआरटीओ तृतीय सुरेश कुमार मौर्य व उनकी टीम पर हमला किया गया था। आरोप है कि मारपीट के साथ ही सरकारी वाहन में तोड़फोड़ भी हुई। मामले में स्कूल प्रबंधक, वाहन प्रभारी व एक दर्जन अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया। उधर स्कूल प्रबंधक ने भी तहरीर दी थी।
bjp mla seating the floor spport of school manager
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला
रविवार को झूंसी पुलिस ने स्कूल प्रबंधक अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर उनके समर्थन में फूलपुर भाजपा विधायक प्रवीण पटेल सैकड़ों समर्थकों संग रात आठ बजे के करीब थाने पहुंचे और स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर भी केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन इंस्पेक्टर ने साफ कहा कि एसएसपी ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया है। जिस पर विधायक व उनके समर्थकों ने थाने का घेराव कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। जानकारी पर एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने पहुंचकर बातचीत की, लेकिन विधायक नहीं माने। स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mla seating the floor spport of school manager
prayagraj news - फोटो : अमर उजाला
उधर मांग पूरी न होने पर रात 10 बजे के करीब प्रदर्शनकारियों ने वाराणसी हाईवे जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। कुछ ही देर में यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर जानकारी पर गंगापार भाजपा के कई पदाधिकारी व पूर्व विधायक दीपक पटेल भी पहुंच गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed